फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bus overturns while overtaking tractor-trolley more than 24 injured

Farrukhabad News: ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करने में बस पलटी, 24 से अधिक घायल

Sat, 05 Aug 2023 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Bus overturns while overtaking tractor-trolley more than 24 injured

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। दिल्ली जा रही सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 24 यात्री घायल हो गए। चीख-पुकार मचने पर आसपास मौजूद ग्रामीणाों ने बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से सवारियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। जहां से दो को गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।



शनिवार देर रात अभय बस सर्विस की एक बस सवारियों लेकर फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थी। जब यह बस नबावगंज से दो किलोमीटर आगे नगला जोधा गांव के पास से गुजरी। आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवर टेक करने पर बस चालक नियंत्रण खो बैठा। बस ट्रैक्टर ट्राली में टकराती हुई बिजली के पोल से टकरा गई। पोल से टक्कर लगते ही बस पलट गई। खंभे में इस समय करंट चल रहा था। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


बस में सवार करीब 35 यात्री सवार थे। चीख-पुकार मचने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को बस के आगे का शीशा तोड़कर बाहर निकाला। बस के पलटते ही चालक कूदकर फरार हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस बुलाई। आठ एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नबावगंज ले जाया गया। बड़ी संख्या में घायलों के सीएचसी पहुंचने से खलबली मच गई। देखते ही देखते सभी बेड भर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक-एक बेड पर दो से तीन मरीजों को लिटाया गया। ईएमओ के मौके पर न होने के कारण फार्मासिस्ट प्रेम रंजन और 108 एंबुलेंस के ईएमटी ने घायलों का उपचार शुरू किया। हालत गंभीर होने पर कल्पना और ज्योति को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

यह हुए घायल.....



अर्चना पत्नी रामू,

रामू निवासी जैनापुर प्रतिज्ञा पुत्री रामू जैनापुर शाहनाज पत्नी इब्राहिम कमलागंज



इब्राहिम पुत्र अब्दुल गफ्फूर

रेहान पुत्र इब्राहिम



नन्हे पुत्र किशन नया गांव राजेपुर

अर्चना पत्नी अजय दनियापुर सांड़ी रोहित पांडेय ललई कायमगंज कल्पना पत्नी मुन्नू नयागांव



ज्योति पत्नी गौरव तालग्राम कन्नौज

जमील पुत्र फकीरे सलोनी हरदोई आर्पा पुत्री रेहान इरम पुत्री रेहान



यासमीन पुत्री रेहान,

कमला देवी पत्नी शिवराम बबना नबावगंज शिवराम पुत्र शीशराम रहतौरा हरदोई



सुरजीत पुत्र रामपाल हथौड़ा जलालाबाद

राज पुत्र संजीव द्विवेदी सैथियापुर हरदोई



-----------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed