{"_id":"5e4ae21c8ebc3ef29c2d700e","slug":"bus-me-barood-farrukhabad-news-knp5453034195","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में पकड़ी गई बारूद प्रकरण की बरेली एलआईयू ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में पकड़ी गई बारूद प्रकरण की बरेली एलआईयू ने की जांच
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस में ढाई क्विंटल बारूद बरेली में पकड़ी गई थी। इस मामले की जांच करने बरेली से एलआईयू यहां आई। व्यापारी के घर पहुंच कर उसके परिजनों से पूछताछ करने के बाद शहर कोतवाल से जानकारी की। इसके बाद वैज्ञानिक ओम प्रकाश से व्यापारी के गोदाम से लिए गए बारूद के नमूनों को लिया और अपने साथ ले गए।
पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस में बरेली के थाना बारादरी के क्षेत्र में पिछले माह पुलिस ने करीब ढाई क्विंटल बारूद बोरियों में भरी हुई पकड़ी थी। यह बारूद फर्रुखाबाद रोडवेज बस अड्डे से लादी गई थी। इस मामले में दो कुली जेल भेजे गए हैं। यह बारूद शहर कोतवाली के मोहल्ला नया कोठा पार्चा खतराना निवासी सौरभ अग्रवाल का बारूद लोडिंग कागजों में मोबाइल नंबर मिला था। इससे पकड़ी गई बारूद सौरभ अग्रवाल की होने की आशंका पर जांच की जा रही है। वैज्ञानिक ओम प्रकाश ने सौरभ अग्रवाल के गोदाम में रखी फुलझड़ी बनाने वाली बारूद का नमूना लिया था।
रविवार देर रात बरेली की एलआईयू के लोग फर्रुखाबाद जांच करने पहुंचे। टीम के सदस्य व्यापारी सौरभ अग्रवाल के घर गए। सौरभ अग्रवाल के न मिलने पर उन्होंने उसके परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद शहर कोतवाली पहुंच कर जेल भेजे गए कुली के संबंध में पूछताछ की। फोरेंसिक कार्यालय पहुंच कर वैज्ञानिक ओम प्रकाश से सौरभ अग्रवाल की गोदाम से लिए गए नमूना को लेकर बरेली लौट गए।