फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bus collides with overloaded tempo coming from Delhi

Farrukhabad News: दिल्ली से आ रहे ओवरलोड टेंपो में बस ने मारी टक्कर

Fri, 15 Sep 2023 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bus collides with overloaded tempo coming from Delhi
शमसाबाद। ओवरलोड सवारियों से भरे टेंपो में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टेंपाे में सवार सात सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। अन्य सवारियों के मामूली चोटें आई। घायलों को सीएचसी लाया गया। वहां से तीन घायलाें की हालत गंभीर होने पर उनको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। टेंपो चालक ससुर के निधन की सूचना पर परिवार के सदस्य व सवारियों को दिल्ली से ला रहा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बक्सुरी निवासी अरुण कुमार दिल्ली में टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। बुधवार की शाम अरुण कुमार को ससुर के निधन की सूचना मिली। अरुण पत्नी बेबी, साले अुर्जन, शिखा, रुचि, सरिता, मनीषा, कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव भुड़िया निवासी मेजर सहित अन्य सवारियों को दिल्ली से बैठाकर फर्रुखाबाद आ रहा था। गुरुवार की सुबह कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर फैजबाग ईंट-भट्ठे के सामने रोडवेज बस से सामने से आ रहे टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपाे में सवार चालक सहित सभी लोग घायल हो गए। चालक रोडवेज बस तेजी से भगा कर ले गया। आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे। टेंपाे से घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

डॉक्टर ने घायल शिखा, मनीषा व अर्जुन की हालत गंभीर होने पर उनको लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चालक अरुण, पत्नी बेबी, रुचि व सरिता का सीएचसी में इलाज किया गया। अन्य सवारियों के मामूली चोटें आई थी। उन्होंने पास के अस्पताल मेें उपचार करवाया और अपने घरों के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed