फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bus and machine parked on the road, vehicles stuck in traffic jam

Farrukhabad News: सड़क पर खड़ी बस और मशीन, जाम में फंसे वाहन

Thu, 16 Oct 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 16 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bus and machine parked on the road, vehicles stuck in traffic jam
फोटो-16, सड़क पर खड़ी रोडवेज बस की वजह से लगा जाम। संवाद - फोटो : shopian news
फर्रुखाबाद। बद्रीविशाल कॉलेज से बढ़पुर मंदिर तक बुधवार को वाहनों का लंबा जाम लग गया। कहीं रोडवेज बस सड़क पर खड़ी रही और कहीं सीवेज सक्शन मशीन। यही नहीं कई कारें भी जाम की मुख्य वजह बन गईं। जाम खुलवाने में पुलिस भी नहीं दिखी।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब दो बजे बढ़पुर में एक बंद पेट्रोल पंप के सामने रोडवेज बस सड़क पर खड़ी कर दी गई। उसी समय बढ़पुर मंदिर के सामने सीवेज सक्शन मशीन मय ट्रैक्टर खड़ी हो गई। इसी दौरान दोनों तरफ से निकल रहीं रोडवेज बसों की वह जसे वाहन फंस गए।
विज्ञापन

इससे कुछ ही देर में बद्री विशाल कॉलेज से बढ़पुर मंदिर के आगे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद कहीं भी यातायात या थाना पुुलिस जाम खुलवाने नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि लंबा जाम लगने के बाद भी मंदिर के सामने खड़ी सक्शन मशीन के ट्रैक्टर पर बैठे चालक ने उसे हटाने की जरूरत नहीं समझी। करीब सवा घंटे बाद जाम खुल सका। इससे लोगों को खासी दिक्कतें हुईं।
यातायात उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि जाम लगने की सूचना नहीं मिली। जहां भी सड़क पर वाहन पार्क मिल जाते हैं, हर हाल में चालान किए जाते हैं। सड़क पर वाहनों को खड़ा करने पर रोक लगाने के लिए बाइक वाली मोबाइल टीम लगाएंगे। वह आवास विकास से चौक तक गश्त करेगी।

स्कूली बसें भी बन रहीं जाम की वजह
दोपहर ढाई बजे से तीन बजे तक स्कूलों की छुट्टी होती है। इस दौरान टेंपो, मैजिक के साथ छात्र-छात्राओं से भरी स्कूली बसें सभी मुख्यमार्गों पर आती हैं। बस के चालक हर गली मुहल्ले के सामने छात्रों को उतारने के लिए वाहन खड़े कर लेते हैं। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।

फोटो-16, सड़क पर खड़ी रोडवेज बस की  वजह से लगा जाम। संवाद

फोटो-16, सड़क पर खड़ी रोडवेज बस की वजह से लगा जाम। संवाद- फोटो : shopian news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed