फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bunch cable, no wire, farmers upset without transformer

Farrukhabad News: बंच केबल न तार, बिना ट्रांसफार्मर किसान परेशान

Sun, 13 Aug 2023 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bunch cable, no wire, farmers upset without transformer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बिजली विभाग का स्टोर सामग्री से खाली है। वहां न तो बंच केबल है और न ही तार। ट्रांसफार्मर न होने से किसान नलकूप का कनेक्शन लेने के बाद भी भटक रहे हैं। इससे जहां किसान परेशान हैं, वहीं कर्मचारियों के लिए बिजली व्यवस्था संभालना चुनौती है।

जिले में बिजली व्यवस्था बदहाल है। रिवैंप्ड योजना की धीमी प्रगति के चलते जर्जर लाइनें उपभोक्ताओं को रुला रही हैं। वहीं बेवर रोड भोलेपुर स्थित बिजली विभाग का स्टोर इन दिनों सामग्री से खाली है। वहां जर्जर लाइनें बदलने के लिए बंच केबल उपलब्ध नहीं है। इससे कर्मचारियों को टूटी बंच केबल जोड़कर फीडर चलाने में पसीना छूट रहा है। वहीं लोकल फाल्ट में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ता गर्मी में बिलबिला रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा राजकीय नलकूपों से भरोसा उठने से किसान फसलों की सिंचाई के लिए निजी नलकूप लगवा रहे हैं। छूट की योजना न होने से ट्रांसफार्मर, पोल, तार आदि सामग्री का इस्टीमेट के हिसाब से लाखों रुपये विभाग में जमा करते हैं। पैसा खर्च करने के बावजूद उन्हें विद्युत सामग्री समय से नहीं मिल पा रही है। हालात यह हैं कि स्टोर में 11केवी लाइन बनाने के लिए न तार मिल पा रहा है और न ही ट्रांसफार्मर। इससे किसान स्टोर के चक्कर लगाने के बावजूद अपना नलकूप चालू नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

54 नलकूपों की फाइलें पेंडिंग
किसानों के नलकूपों का कनेक्शन स्वीकृत होने के बाद उनके धनराशि जमा करा ली गई। एक माह गुजर गया, लेकिन उन्हें स्टोर से ट्रांसफार्मर और तार नहीं मिल पा रहा है। हालात यह हैं कि स्टोर में 25 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर न होने से किसानों की 54 फाइलें पेंडिंग में पड़ी हैं।

क्या कहते हैं जिम्मेदार
स्टोर के सहायक अभियंता दिलीप कुमार गंगवार ने बताया कि जिले में रिवैंप्ड योजना संचालित होने से बंच केबल आती ही नहीं है। करीब 15 दिन से ट्रांसफार्मर नहीं हैं। 54 किसानों को ट्रांसफार्मर की जरूरत है। डिमांड भेजी गई है। दो-तीन दिन में 24 ट्रांसफार्मर की गाड़ी आने वाली है। 11केवी लाइन के लिए तार जनपद कन्नौज से उधार के तौर पर मंगवा रहे हैं। इसी सप्ताह काफी हद तक समस्याएं निस्तारित होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि केबल बाक्स, स्टे वायर सहित 88 आइटम की हाल ही में आपूर्ति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed