फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bunch cable caught fire outside Collectorate

Farrukhabad News: कलक्ट्रेट के बाहर बंच केबल में लगी आग

Tue, 09 Apr 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bunch cable caught fire outside Collectorate
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट परिसर के बाहर बंच केबल में मंगलवार दोपहर बाद आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। जानकारी मिलने पर अधिशासी अभियंता शहरी ने बिजली कर्मचारियों को भेजकर बंच केबल जुड़वाई।
विज्ञापन


दोपहर करीब 3:45 बजे फतेहगढ़ स्थित कलक्ट्रेट परिसर के बाहर किसी तरह बंच केबल में आग लग गई। आग लगते ही भगदड़ मच गई। आग लगी देख कलक्ट्रेट कर्मचारी अग्निशमन यंत्र लेकर मौके पर पहुंचे। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी बिजली विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बंच केबल जोड़कर आपूर्ति चालू की। अधिशासी अभियंता शहरी बृजभान सिंह ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर बंच केबल में आग लग गई थी, जिसे जुड़वा दिया गया है। आग लगने का कारण नहीं पता चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed