फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bunch cable broken from bus, polling personnel felt electrocuted

बस से बंच केबल टूटा, मतदान कर्मियों को लगा करंट

Sat, 19 Feb 2022 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bunch cable broken from bus, polling personnel felt electrocuted
कंपिल। पोलिंग पार्टी को लेकर जा रही बस से पहाड़पुर गांव में सड़क पर झूल रहा बंच केबल टूट गया। इससे बस में बैठे मतदान और सुरक्षा कर्मियों को करंट लगने से चीख पुकार मच गई। उसी समय बिजली जाने से कर्मचारी बाल-बाल बच गए। पोलिंग पार्टी को उतार कर बस चालक दूसरे मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टी को उतारने चला गया।
विज्ञापन

कंपिल क्षेत्र के गांव पहाड़पुर और नारायनपुर के प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र बना है। शनिवार को सातनपुर मंडी से दोनों मतदान केंद्र की पोलिंग पार्टी पुलिस कर्मियों के साथ बस से जा रहीं थीं। पहाड़पुर गांव में रोड पार कर झूल रहा बंच केबल बस की छत में फंसने से टूट गया। इससे बस में बैठे कर्मचारियों को करंट लगा। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। उसी समय बिजली चली गई।
विज्ञापन

इससे बस में बैठे कर्मचारी बाल-बाल बच गए। सभी कर्मचारी बस से नीचे उतर आए। बस चालक ने बंच केबल को छत से हटाकर सड़क किनारे डाल दिया। पहाड़पुर के प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टी को उतार कर चालक नारायनपुर के प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र की पोलिंग पार्टी लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बंच केबल टूटने की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी है। वहीं कंपिल क्षेत्र के 86 मतदान केंद्र के 154 बूथों की पोलिंग पार्टी देर शाम तक पहुंच गईं। कुछ मतदान केंद्रों पर कर्मचारियों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। इकलहरा मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टी के सदस्यों के लिए मंगाई गई रजाई व गद्दे कम पड़ गए। इसकी जानकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed