फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bullion trader crushed by truck after hitting bike

Farrukhabad News: बाइक में टक्कर मारकर ट्रक ने सराफा व्यापारी को कुचला

Tue, 30 Jul 2024 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Bullion trader crushed by truck after hitting bike
कायमगंज। अलीगंज रोड पर गांव शिवरई वरियार के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सर्राफ व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला बजरिया वृंदावन निवासी रोहित वर्मा (36) की गांव विराहिमपुर में सराफा की दुकान है। सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे रोहित बाइक से दुकान पर जा रहे थे। पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वे बाइक से सड़क पर गिर गए। चालक ने ट्रक भगाया तो सड़क पर गिरे व्यापारी के ऊपर से टायर निकल गए। चालक ट्रक भगा ले गया।

दुर्घटना से टिफिन सड़क पर अलग जा गिरा। कुछ बाइक सवारों ने घटना को देखकर ट्रक का पीछा किया। ट्रक का नंबर नोट कर लिया। सूचना पर अलीगंज पुलिस ने ट्रक पकड़ लिया। चालक मौके से भाग गया। इधर, सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम राजेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस वहां घायल पड़े रोहित को लेकर सीएचसी पहुंची। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रोहित की मां व अन्य परिजन पहुंचे। परिजन बुरी तरह बिलखने लगे। रोहित माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें हैं। सभी की शादी हो गई। रोहित की दो पुत्री कनक (8) पलक (6) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed