{"_id":"6aea29911ee63186e20ddf53","slug":"bullion-market-sees-a-revival-as-gold-and-silver-prices-fall-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-151148-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सोने-चांदी के दाम घटने से सराफा बाजार में लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सोने-चांदी के दाम घटने से सराफा बाजार में लौटी रौनक
विज्ञापन
कायमगंज। त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से सराफा बाजार में रौनक लौट आई है। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। बीते 10 महीने में सोने के भाव में करीब 35,500 रुपये प्रति दस ग्राम और 11 महीने में चांदी के भाव में करीब 1.40 लाख रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है।
जनवरी 2026 में सोने का भाव 1.78 लाख रुपये प्रति दस ग्राम के उच्च स्तर पर था, जो अब घटकर 1.42 लाख रुपये रह गया है। इसी तरह दिसंबर 2025 में चांदी 3.23 लाख रुपये प्रति किलो थी, जो अब घटकर 1.82 लाख रुपये पर आ गई है। कीमतों में कमी से शादी-ब्याह की खरीदारी करने वाले ग्राहक भी बाजार का रुख कर रहे हैं। हल्के गहनों के साथ ब्राइडल ज्वैलरी की मांग बढ़ी है।
माया ज्वैलर्स के शालीन अग्रवाल ने बताया कि सोने के ऊंचे दामों के चलते शादी-ब्याह की खरीदारी टाल रहे ग्राहक अब बाजार में लौटने लगे हैं। कीमतें कम होने से हल्के और ब्राइडल गहनों की मांग बढ़ी है। वैश्विक बाजार में बदलाव और डॉलर की मजबूती के चलते कीमतों में गिरावट आई है। वहीं, चांदी के दाम घटने से सिक्कों, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और बर्तनों की बिक्री भी बढ़ी है।