फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bullies beat up bus passengers over seat dispute

Farrukhabad News: सीट पर बैठने के विवाद में दबंगों में बस यात्रियों को पीटा

Mon, 22 Apr 2024 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Bullies beat up bus passengers over seat dispute
फर्रुखाबाद। हरदोई जाने वाली बस पर सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में चार दबंगों ने यात्रियों को पीट दिया। एक यात्री लहूलुहान हो गया। चीख-पुुकार के बाद दबंगों ने बस का गेट अंदर से बंद कर लिया। चालक और परिचालक बस से उतर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दो आरोपियों को पकड़ कर थाने ले गई। आरोपियों ने अपने को सैन्यकर्मी बताया। इसके बाद थाने पहुंचने पर समझौता हो गया।
विज्ञापन

हरदोई जिले के थाना टड़ियावां के गांव प्रवानखेड़ा निवासी फूल मियां अपने मौसेरे भाई सलमान, चाची शाइदा, भाभी मुन्नी और छोटे बच्चों के साथ जयपुर से आए थे। वह रविवार दोपहर हरदोई जाने के लिए बस में सवार हुए। सीट पर बैठने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया, तो बस में सवार दबंगों ने पहले सलमान को पीटा, बचाने पहुंचे फूल मियां को लहूलुहान कर दिया। मारपीट का शिकार परिवार नीचे उतरा, तो दबंगों ने बस का गेट बंद कर लिया। चालक और परिचालक भी उतर गए। घटना की सूचना कादरीगेट थाना पुलिस को दी गई। महिला दरोगा के साथ पहुंची पुलिस बल ने बमुश्किल गेट खुलवाया। इसी दौरान दो दबंग मौका पाकर निकल गए, जबकि दो को पुलिस हिरासत में लेकर कार से थाने ले गई।
विज्ञापन

दबंगों ने पूछताछ में बताया कि वह सैन्यकर्मी हैं, उन्होंने नहीं मारा, बल्कि घायलों ने ही हाथ चलाया था। हरदोई के युवक नीचे उतरते वक्त कुछ लगने से घायल हुआ होगा। कुछ ही देर में बाइकों से कई साथी थाने पहुंच गए। बाद में घायल की मरहम पट्टी कराने के बाद लिखित समझौता हो गया। मारपीट की घटना से करीब आधा घंटे तक रोडवेज बस खड़ी रही। इंस्पेक्टर अवध नारायण पांडेय ने बताया कि मामूली विवाद हो गया था। आपसी समझौता होने के बाद सभी घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed