{"_id":"a437bdb36d29ae65fff876dbec567d53","slug":"bullets-went-in-electoral-rivalry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में तड़तड़ाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में तड़तड़ाईं गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपिल। कायमगंज ब्लाक क्षेत्र के गांव गूजरपुर में मतदान के बाद चुनावी रंजिश में रविवार को दो प्रत्याशियों के परिजनों में विवाद हो गया। एक ने गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। पुलिस ने एक प्रत्याशी के पति और दूसरे के पुत्र को हिरासत में ले लिया है।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव गूजरपुर में मुन्नीदेवी और सत्यवती ने प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ा है। रविवार को मुन्नीदेवी के पति सुरेंद्र सिंह, सत्यवती के घर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान सत्यवती की पुत्रवधू ने सुरेंद्र सिंह को गाली देनी शुरू कर दीं। तभी मुन्नी देवी, सत्यवती का पुत्र अनिल भी आ गया और मारपीट हो गई।
ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया। कुछ देर बाद एक प्रधान पद के प्रत्याशी की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। ग्रामीणों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। फायरिंग की जानकारी मिलने पर एसओ नरेंद्र प्रताप गौतम पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और अनिल कुमार और सुरेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर थाने ले आए। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।