फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bulletproof jacket saved IG's chest shot

आईजी की जैकेट में सीने पर लगी गोली, एसपी व एएसपी के हाथ में लगे छर्रे

Fri, 31 Jan 2020 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bulletproof jacket saved IG's chest shot
बच्चों को बचाने में सुभाष से मोर्चा लेने के दौरान आईजी जोन के सीने में गोली लगी। हालांकि बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने से वह बाल-बाल बच गए। एसपी व एएसपी के ऊपर सुभाष ने हथगोला फेंक दिया था। इसके छर्रे लगने से दोनों घायल हो गए। स्वाट टीम के प्रभारी की जैकेट में भी गोली लगी पर चोट नहीं आई। स्वाट टीम के सिपाही नवनीत की गोली से सुभाष ढेर हो गया।
विज्ञापन

कोतवाल राकेश कुमार की ओर से दी गई तहरीर में कुछ इस तरह कहानी दी गई है। गुरुवार रात आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने रणनीति तैयार कर बच्चों को छुड़ाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। पुलिस से मुठभेड़ में सुभाष ने आईजी पर ही फायर कर दिया। गोली आईजी के सीने पर गोली लगी लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट से वह बाल बाल बच गए।
विज्ञापन

यह देखकर एसपी डॉ. अनिल मिश्रा व एएसपी त्रिभुवन सिंह ने सुभाष को ललकारा। जवाब में सुभाष ने एसपी व एएसपी पर हथगोला फेंक दिया। इसमें दोनों अधिकरियों के हाथ में छर्रे लग गए। इस पर स्वाट टीम के प्रभारी दिनेश गौतम ने मोर्चा संभाला। सुभाष ने उन पर भी फायर कर दिया। गोली दिनेश गौतम की बुलेटप्रूफ जैकेट में धंस गई और वह बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाट टीम के सिपाही नवनीत ने अपनी एक 47 से सुभाष पर फायर झोंका। इसमें गोली लगने से सुभाष जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दरवाजे से निकलकर भागी उसकी पत्नी रूबी को भीड़ ने घेरकर पीट डाला। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल भेजा गया। इलाज को सैफई ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

कोतवाल राकेश कुमार की तहरीर पर सुभाष व उसकी पत्नी के खिलाफ मुठभेड़ व विस्फोटक पदार्थ रखने में मुकदमा दर्ज किया गया। बताते चलें कि पुलिस ने घटना स्थल से पांच खोखे ही बरामद किए हैं। उसने गुरुवार दोपहर को तीन फायर किए थे। शाम को एक गोली बालू दुबे पर चलाई ्थी। रात एक बजे पुलिस पार्टी पर एक फायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed