फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bulldozers run on 15 huts in Jasmai, goods scattered

Farrukhabad News: जसमई में 15 झोपड़ी पर चला बुलडोजर, सामान बिखरा

Thu, 22 Jan 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on 15 huts in Jasmai, goods scattered
फर्रुखाबाद। जसमई तिराहे पर ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा कर कई दशक पहले डाली गईं 15 झोपड़ियों पर बुधवार को बुलडोजर चला दिया गया। मलबे में कई लोगों का सामान दब गया। इससे निर्माणाधीन बिजली उपकेंद्र की बाउंड्रीवाॅल बनाने का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के जसमई तिराहे के बाद ग्रामसभा की जमीन पर 15 लोग काबिज थे। उन्होंने जमीन पर कई पक्की दीवारें बनाकर झोपड़ी डाल ली थीं। कई लोगों ने कमरे भी बना लिए थे। जिला प्रशासन ने कई बार नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा लेकिन सफलता नहीं मिली। छह माह पहले यह जमीन बिजली उपकेंद्र के लिए आवंटित कर दी गई थी और निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था। उपकेंद्र की बाउंड्रीवाॅल नहीं हो पा रही थी। तीन दिन पहले निरीक्षण करने पहुंचे नगर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को भी यह समस्या बताई गई थी। उन्होंने तहसीलदार को जमीन खाली कराने के लिए कहा था।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर में थाना पुलिस राजस्व अफसरों के साथ बुलडोजर लेकर पहुंची। पुलिस ने हिदायत देकर झोपड़ी खाली करने के निर्देश दिए। कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें बाहर निकालकर बुलडोजर चला दिया। हालांकि इस दाैरान कई लोगों ने रहने के लिए जमीन न होने की बात कही। प्रभारी तहसीलदार सनी कनौजिया ने बताया कि चार लोगों को छोड़ वहां सभी लोगों के पास जमीन व मकान हैं। जिन लोगों के पास रहने की व्यवस्था नहीं है उनका पुनर्वास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed