फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bulldozers razed the houses and shops of three gang rape accused.

Farrukhabad News: सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों के मकानों व दुकानों पर गरजा बुलडोजर

Wed, 18 Feb 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 18 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers razed the houses and shops of three gang rape accused.
फोटो-14 कंपिल में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के रिश्तेदार के घर के छज्जे को तोड़ती जेसीबी। संवाद - फोटो : संवाद
कंपिल। कस्बा स्थित कोचिंग सेंटर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोचिंग संचालक सहित तीन आरोपियों के अवैध निर्माण पर मंगलवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर चलवाया। ध्वस्तीकरण के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। भवन स्वामियों को ध्वस्तीकरण का चार दिन पहले ही नोटिस दे दिया गया था।
विज्ञापन




किशोरी से दुष्कर्म के मामले में कस्बे के कोचिंग संचालक सलमान, उसके भाई शीबू व निजामुद्दीनपुर के पूर्व प्रधान प्यारे मियां का भतीजा मुख्य आरोपी अनस के खिलाफ पांच माह पूर्व प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपी सलमान अपने मामा आवेज खां के मकान में कोचिंग चलाता था, जबकि उसका भाई शीबू अपने मामा के साथ दुकान पर बैठता था। सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के मामले में एसडीएम कायमगंज ने पूर्व में नोटिस जारी किए। इसके बाद भवन स्वामियों ने डीएम न्यायालय व हाईकोर्ट में अपील की।
विज्ञापन


इस पर सुनवाई के बाद एसडीएम ने चार दिन पूर्व भवन स्वामियों को नोटिस देकर स्वयं अवैध निर्माण हटाने का मौका दिया। इसके बावजूद अतिक्रमण न हटाए जाने पर मंगलवार को एसडीएम अतुल कुमार भारी पुलिस बल व बुलडोजर लेकर कंपिल पहुंचे। आवेज खां की दुकान पर जैसे ही बुलडोजर का पंजा पहुंचा और ध्वस्तीकरण शुरू हुआ तो भवन स्वामी खुद ही हथौड़ा से अवैध निर्माण तोड़ने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




आवेज खां की दुकान व मकान के अंदर करीब 1.5 मीटर सड़क की भूमि पर अतिक्रमण चिह्नित था। कुछ निर्माण बुलडोजर से ध्वस्त होने के बाद स्वयं ही गिराया गया। वहीं दुष्कर्म के मुख्य आरोपी निजामुद्दीनपुर निवासी अनस के मकान की बाउंड्रीवाल नवीन परती भूमि पर बनी होने से बुलडोजर से ध्वस्त कराई गई। इसके अलावा कस्बा निवासी फितरत उल्ला खां के मकान में नाले की भूमि पर बनी बाउंड्रीवाल जेसीबी से ध्वस्त कराई गई।

कब्रिस्तान की भूमि पर बनीं 10 दुकानें भी खाली कराई गईं



कब्रिस्तान की भूमि पर बनी शकील मार्केट में 12 दुकानों का निर्माण कराया गया था। इनके भी ध्वस्तीकरण की तैयारी होने से दुकानदारों ने बिक्री का सामान बाहर निकालकर दुकानें खाली कर दीं। उन्हें आशंका थी कि इन दुकानों पर बुलडोजर चलेगा। हालांकि हाईकोर्ट का स्थगनादेश होने से दुकानों का ध्वस्तीकरण नहीं किया गया और जेसीबी वापस चली गई। इसके साथ ही कब्रिस्तान की भूमि पर सड़क के दूसरी ओर बनी चार दुकानों पर पुलिस ने अपना ताला लगा दिया।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रोका यातायात



कस्बा के गंगा रोड पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई के लिए पुलिस ने बल्ली लगाकर पहले ही यातायात रोक दिया था। पैदल राहगीर निकलते रहे। इस दौरान कस्बे में मुख्य चौराहे व बाजार में भी पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम कायमगंज अतुल कुमार ने बताया कब्रिस्तान की भूमि पर बनीं दुकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की गई। इसकी हाईकोर्ट मे याचिका दाखिल की जा चुकी है। इससे कार्रवाई रोक दी गई।

फोटो-14 कंपिल में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के रिश्तेदार के घर के छज्जे को तोड़ती जेसीबी। संवाद

फोटो-14 कंपिल में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के रिश्तेदार के घर के छज्जे को तोड़ती जेसीबी। संवाद- फोटो : संवाद

फोटो-14 कंपिल में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के रिश्तेदार के घर के छज्जे को तोड़ती जेसीबी। संवाद

फोटो-14 कंपिल में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के रिश्तेदार के घर के छज्जे को तोड़ती जेसीबी। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed