{"_id":"652d9351315e4377990734b7","slug":"bulldozer-runs-on-bsp-leaders-hotel-gurusharanam-built-on-graveyard-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1028-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कब्रिस्तान पर बने बसपा नेता के होटल गुरुशरणम् पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कब्रिस्तान पर बने बसपा नेता के होटल गुरुशरणम् पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ठंडी सड़क पर कब्रिस्तान की जमीन पर बने गैंगस्टर के आरोपी बसपा नेता के होटल गुरुशणम् पर सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। सुरक्षा की खातिर चार जिलों के एएसपी, सीओ व 400 जवान लगाए गए। करीब 300 मीटर परिधि में प्रशासन ने कर्फ्यू से हालात पैदा कर दिए। डीएम और एसपी ने भी मौके का जायजा लिया। आसपास के भवनों पर लोगों के चढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। बसपा नेता की पत्नी मीनाक्षी दुबे की हाईकोर्ट से स्टे की बात भी काम नहीं आई। देर शाम तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चलती रही।
फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी गैंगस्टर एक्ट के आरोपी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे इन दिनों आगरा जेल में बंद हैं। उनका ठंडी सड़क पर बने आलीशान गुरुशरणम् होटल को डीएम ने सुनवाई के बाद कब्रिस्तान की जमीन पर होना पाया। सोमवार सुबह करीब छह बजे तहसीलदार श्रद्धा पांडेय, एएसपी डॉ. संजय कुमार सिंह, कादरीगेट व कोतवाली इंस्पेक्टर, नगर पालिका की टीम बुलडोजर, ट्रैक्टर-ट्राॅलियों के साथ पहुंची। तहसीलदार ने सील खोलकर होटल से ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में सामान भरवाकर डूडा के पुराने भवन में भिजवा दिया।
सुबह करीब 11 बजे बसपा नेता की पत्नी मीनाक्षी दुबे पहुंचीं। उन्होंने हाईकोर्ट से स्टे की बात कही, मगर पुलिस ने लालगेट से अंदर नहीं जाने दिया। दोपहर 12 बजे वे दोबारा पहुंचीं। चार पुलिस कर्मियों के साथ होटल तक गईं। उस वक्त बुलडोजर से पीछे की ओर बने भवनों को गिराया जा रहा था। उनकी स्टे की बात सुनने के बाद प्रशासन ने काम रोक दिया।
विज्ञापन
हालांकि उनके जाते ही डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी विकास कुमार होटल पर पहुंचे। उन्होंने होटल के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू करवा दी। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के चलते रात में ही लालगेट से आईटीआई और आसपास की सभी गलियों में बैरिकेडिंग करके नाकेबंदी कर दी थी। कानपुर नगर, औरैया, इटावा, कन्नौज के तीन एएसपी, चार सीओ 400 पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे।