फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bulldozer roared on encroachment in Mohammadabad

Farrukhabad News: मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर

Wed, 03 Jul 2024 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer roared on encroachment in Mohammadabad
मोहम्मदाबाद। कस्बे में जलभराव की समस्या को लेकर नगर पंचायत ने मंगलवार को आखिरकार अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया। कई बार चेतावनी के बावजूद दुकानदार काबिज रहे थे। सात दुकानों के चालान भी किए गए।
विज्ञापन


कस्बा मोहम्मदाबाद के संकिसा रोड पर अतिक्रमण से पटा नाला चोक है। चार दिन पूर्व हुई पहली बारिश में ही जलभराव होने से नाला सफाई की पोल खुल गई। हाय-तौबा मचने पर अधिकारियों की नींद टूटी। एसडीएम ने मौके पर जाकर नगर पंचायत ईओ को अतिक्रमण हटाकर नाला सफाई के निर्देश दिए थे। इस पर दुकानदारों को स्वयं ही अतिक्रमण हटाने का मौका दिया गया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन

जलभराव की समस्या को देखते हुए दोपहर में अधिशाषी अधिकारी अखिलेश कुमार, पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर लेकर संकिसा रोड पहुंचे। जेसीबी देख दुकानदारों में खलबली मच गई। आनन-फानन में कुछ दुकानदारों ने पाॅलिथीन व टिनशेड उतारना शुरू कर दिया। जेसीबी गरजी तो रेडीमेड, जनरल स्टोर, मेडिकल स्टोर, कापी-किताब, कपड़ा, खोखा, रेहड़ी, चूड़ी, बिसातखाना सहित करीब 80 दुकानों से अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत कर्मियों ने पाॅलिथीन बरामद होने पर सात दुकानदारों के चालान भी काटे। रेहड़ी दुकानदारों को हिदायत दी गई कि नाला छोड़कर बिजली के खंभे के पीछे दुकान लगाएं। दुकानों के आगे बाइकें व अन्य वाहन खड़े मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

दरअसल, कस्बे में बेवर रोड, मेन चौराहे से मंडी रोड, कबाड़ मार्केट में मिलीभगत के खेल में नाले पर इस कदर अतिक्रमण है कि नाले की सफाई करना चुनौती है। इसके चलते बारिश होने पर जलभराव की समस्या बरकरार है। अतिक्रमण हटाने के दौरान कस्बा इंचार्ज सोहिल खान फोर्स के साथ मौजूद रहे। ईओ अखिलेश कुमार ने बताया कि संकिसा रोड पर नाला सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। कस्बे में अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण हटवाकर नालों की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed