{"_id":"65d8f69383fb0040c809440a","slug":"bulldozer-hits-restaurant-at-bus-stand-gate-creates-ruckus-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102196-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बस स्टैंड गेट पर बने रेस्टोरेंट पर चला बुलडोजर, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बस स्टैंड गेट पर बने रेस्टोरेंट पर चला बुलडोजर, हंगामा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डे के पूर्वी गेट पर दो दशक से चल रहे रेस्टोरेंट पर शुक्रवार दोपहर में नगर पालिका का बुलडोजर चल गया। ईओ के जाते ही रेस्टोरेंट संचालकों ने सरिया व डंडे लेकर बुलडोजर को दौड़ा दिया। लामबंद दुकानदार गाली गलौज करते हुए ईओ दफ्तर तक जा पहुंचे। सूचना मिलने पर पहुंचे इंस्पेक्टर कादरीगेट ने हंगामा कर रहे लोगों को जमकर हड़काया। जेल भेजने की धमकी देने पर शांत हो गए।
बस अड्डे के पूर्वी गेट पर करीब चार साल पहले पक्की दुकानों में चल रहे रेस्टोरेंट को जिला प्रशासन ने ढहा दिया था। कुछ ही दिन बाद उसी स्थान पर पॉलिथीन डालकर दोबारा रेस्टोरेंट शुरू कर दिया गया। करीब दो महीना पहले राज्य सड़क परिवहन निगम ने रेस्टोरेंट चलाने का बाहर के व्यक्ति को ठेका दे दिया। कई बार शिकायत के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटा, तो उसने शासन स्तर से शिकायत की।
शुक्रवार दोपहर बाद विनियमित क्षेत्र के जेई डीके सिंह, ईओ विनोद कुमार, एआरएम आरसी यादव, बस अड्डा प्रबंधक जितेंद्र सिंह बुलडोजर लेकर पहुंचे। उन्होंने ठेली लगाए युवतियों व रेस्टोरेंट के कर्मियों से सामान हटाने के लिए कहा। कुछ देर हीलाहवाली के बाद अफसरों की सख्ती देख हटाना शुरू किया। इसी दौरान बुलडोजर चला दिया गया। जेई, ईओ व अन्य अधिकारी जैसे ही वहां से चले कि रेस्टोरेंट संचालकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पहले एआरएम को घेर लिया, फिर काफी दूर तक पीछे गए। एआरएम बसों की तरफ चले गए, तो दुकानदारों की भीड़ एआरएम के खिलाफ गाली गलौज करती हुई उनके दफ्तर के बाहर जा पहुंची। इसी दौरान आए दरोगा अनिल सिकरवार के भी हाथ-पांव फूल गई। बमुश्किल उन्हें समझाने का प्रयास किया।
दुकानदार भागकर बुलडोजर के पास पहुंचे और डंडा व सरिया लेकर दौड़ा दिया। मामला बिगड़ता देख दरोगा ने इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला को सूचना दी। इसी दौरान पहुंचे इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला ने रेस्टोरेंट संचालक रघुनंदन उर्फ मामा को जमकर हड़काया। कहा कि मुकदमा दर्ज कर जेल भेज देंगे। अपनी बात कागज से कहें। रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि उनका स्थगनादेश है। एआरएम आरसी यादव ने बताया कि शासन से शिकायत के बाद विनियमित क्षेत्र की देखरेख में अतिक्रमण हटाया गया है। रोडवेज की जमीन है। विभाग का कोई किसी से मुकदमा नहीं चल रहा है।
-- -- --
...जब जबरन लगा ली ठेली
बद्रीविशाल काॅलेज की गली निवासी संजीव कुमार रोडवेज बस अड्डा के सामने ट्रांसफार्मर के पास करीब आठ माह से ठेली लगाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। शुक्रवार को जैसे ही एक परिवार की ठेलियां हटवाई गईं, तो युवतियों ने उसी स्थान पर अपनी ठेली लगा ली। संजीव रोड की तरह तीन बजे के बाद अपनी ठेली लेकर पहुंचे, तो युवतियों ने हटाने से साफ इन्कार कर दिया।