फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bull threw the trader, death in farrukhabad

सांड़ ने व्यापारी को पटका, मौत

Mon, 29 Oct 2018 11:30 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Mon, 29 Oct 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bull threw the trader, death in farrukhabad
मृतक - फोटो : अमर उजाला
कसबा निवासी व्यापारी को सांड़ ने उठाकर पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। नर्सिंग होम में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


कसबा निवासी जगदीशचंद्र गुप्ता (80) की बाईपास मार्ग पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। दुकान पर जगदीशचंद्र और उनके पुत्र रमेशचंद्र गुप्ता बैठते हैं। सोमवार को जगदीशचंद्र गुप्ता लघुशंका करने जा रहे थे। नाली के पास खड़े ट्रक के पीछे कई सांड़ बैठे थे। उन्होंने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो एक सांड़ ने जगदीशचंद्र को उठाकर पटक दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार पहुंचे और सांड़ों को भगाया। गंभीर रूप से घायल जगदीशचंद्र गुप्ता को परिजनों ने जिला मुख्यालय स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।


शव घर पहुंचते ही परिजनों का कोहराम मच गया। कसबावासियों का कहना का कसबे में सांड़ों का आतंक है। करीब छह माह पहले कसबा के ही इतबारीलाल को भी इसी सांड़ ने उठाकर पटक दिया था, जिससे उनकी भी मौत हो गई थी। कसबेवासियों ने सांड़ों को पकड़वाए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed