{"_id":"6158a3dc8ebc3e965872ab4c","slug":"bukhar-farrukhabad-news-knp6559180170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से किशोर व बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से किशोर व बालिका की मौत
विज्ञापन
नवाबगंज की बरतल वाली गली में भरा पानी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुर/नवाबगंज। शनिवार को बुखार से पीड़ित एक किशोर व बालिका की मौत हो गई। वहीं अमृतपुर के गांव खजुरिया में 12 लोग तथा नवाबगंज की बरतल गली में 100 से ज्यादा लोग बीमार हैं।
अमृतपुर ग्राम पंचायत के मजरा खजुरिया निवासी राजमिस्त्री राकेश की पुत्री वंदना को सुबह तेज बुखार आया। दोपहर में उसकी मौत हो गई। राकेश की छह बेटियों में वंदना पांचवें नंबर पर थी। गांव में 12 लोग बुखार से पीड़ित हैं।
कस्बा नवाबगंज की बरतल गली में भी तेज बुखार फैला है। गली के जीतू का पुत्र कृष्णा उर्फ पियूष(13) को रात नौ बजे तेज बुखार आया। सुबह छह बजे वह उसे लोहिया अस्पताल ले गए। यहां से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सैफई ले जाते समय उसकी मौत हो गई। कृष्णा की चाची प्राची ने बताया कि जीतू के बड़े पुत्र निखिल(15) को भी बुखार आ रहा है। चार दिनों में गली में बुखार से तीन की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बा नवाबगंज की बरतल वाली गली निवासी अमर सिंह राठौर(55) की तीन दिन बुखार आने पर गुरुवार को मौत हो गई थी। इससे दो दिन पूर्व बुखार से ही एक महिला की मौत हो चुकी है। शनिवार को कृष्णा की मौत होने से गली में दहशत है। पास में ही तालाब गंदगी से पटा पड़ा है। नगर पंचायत कर्मी कभी सफाई करने भी नहीं पहुंचते। बुखार फैलने के बावजूद न तो छिड़काव किया गया और न फॉगिंग। अमर सिंह के पुत्र रजनीश ने बताया कि पत्नी लाली, पुत्री ज्योति, भतीजा आदित्य व मां बुखार से जूझ रहे हैं। हर घर में लोग बीमारी से ग्रस्त हैं। करू खटिक ने बताया कि उनके घर में पत्नी सीमा व बच्चे सहित चार लोग, प्रशांत के घर में मुकेश, अविनाश, उर्मिला देवी सहित एक सैकड़ा से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं।
डॉ. अभिजीत यादव ने बताया कि टीम के साथ शुक्रवार को गांव में कैंप लगाया था। इसमें 25 लोगों के खून के नमूने लिए गए। सभी की डेंगू रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि गली में मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए जल्द ही फॉगिंग कराई जाएगी। वह नगर पंचायत को इस संबंध में लिखकर देंगे।

नवाबगंज की बरतल वाली गली में भरे पानी में पड़ा कूड़ा। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

कृष्णा उर्फ पियूष के गमगीन बैठे परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD