{"_id":"668daab0dbb96f1c46012f5a","slug":"buggy-hits-high-tension-line-driver-dies-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-113218-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बग्गी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बग्गी, चालक की मौत
विज्ञापन
कमालगंज। सड़क के ऊपर झूलता हाईटेंशन लाइन का तार बग्गी की छतरी छू गया। करंट की चपेट में आकर बग्गी चालक की मौत हो गई, जबकि उसके भाई की हालत गंभीर है। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना में बग्गी में बंधे दो घोड़ों की भी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव सियापुर निवासी सतेंद्र कुमार (32) शादी-बरात में दूल्हा के लिए घोड़ा बग्गी चलाता है। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सतेंद्र बग्गी लेकर कन्नौज जिला के गुरसहायगंज में शादी में बुकिंग के लिए जा रहा था। साथ में छोटा भाई मिलन भी आगे बैठा था। कुछ दूर जाने के लिए भाई टिंकू, गगन व अजय पीछे बैठ गए। गांव से कुछ दूरी पर पहुंचते ही सड़क के ऊपर लटक रही हाईटेंशन लाइन से बग्गी की छतरी छू जाने से उसमें करंट दौड़ गया।
करंट लगते ही घोड़े सड़क पर गिर पड़े। पीछे बैठे गगन, टिंकू व अजय उछल कर गिर पड़े। आगे बैठे सतेंद्र व उसके भाई मिलन की करंट लगने से हालत बिगड़ गई। दोनों घोड़ों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को निजी वाहन से सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक की टीम ने सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मिलन का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे मुख्यालय स्थित लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सतेंद्र की मौत की खबर सुनते ही परिजन बेहाल हो गए।
अस्पताल पहुंची पत्नी बिटौली, मां केसरावती शव को देखकर दहाड़ मारकर रोने लगी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश राय पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की। सतेंद्र के एक पुत्र प्रांश (15) व पुत्री सोमनी (11) हैं। उसके पांच भाई उपेंद्र, रिंकू, मिलन, टिंकू, गगन व तीन बहनें सीमा, काजल व दर्शना हैं।
थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके घायल भाई का इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
सड़क से 10 फीट के ऊपर है हाईटेंशन लाइन
गांव के ऋषभ ने बताया कि सड़क से हाईटेंशन लाइन करीब 10 फीट ऊपर गुजर रही है। ट्रैक्टर ट्रॉली व कार तो आराम से निकल जाते हैं। वहीं, डीसीएम व ट्रक में लाइन छू जाएगी।