फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Budget is going to make the country an economic superpower: Mukesh

देश को महाशक्ति बनाने वाला है बजट: मुकेश

Sun, 23 Feb 2020 06:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Budget is going to make the country an economic superpower: Mukesh
पत्रकार वार्ता में जानकारी देते सांसद मुकेश राजपूत और जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का बजट देश को विश्व की पांचवीं महाशक्ति बनाने वाला है। किसानों, युवाओं, व्यापारियों को ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए काम हो रहा है। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के बयान पर बोले, राममंदिर, अनुच्छेद 370 का हल हो गया, तो अब कांग्रेस सीएए पर जनता को गुमराह करने में जुटी है।
विज्ञापन

भाजपा सांसद आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू थे। बोले, केंद्र और प्रदेश का बजट उम्मीदों से भी काफी अच्छा है। आधुनिक खेती, सब्सिडी और दोगुनी आय से किसान मालामाल होंगे। कहा कि देश विश्व की सबसे बड़ी पांचवीं अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। विगत सालों में 27.1 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया गया है।
विज्ञापन

बोले, वर्ष 2009 से 2014 तक 1.90 अरब डालर का निवेश हुआ, जबकि अब 284 अरब डालर तक पहुंच गया है। सांसद ने सलमान खुर्शीद को घेरा। कहा कि पड़ोसी देशों में एक वर्ग बहुसंख्यक हैं, उसका उत्पीड़न नहीं हो सकता। वहां अल्पसंख्यकों को उत्पीड़न हो रहा है। तभी उन्हें नागरिकता देने के लिए कानून बना है। बोले, अब कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर मुद्दा, अनुच्छेद 370 खत्म हो गई है। अब सीएए के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। यह भी मंसूबा पूरा नहीं होगा। एक सवाल पर बोले, दिल्ली में वोट प्रतिशत बढ़ा है। कांग्रेस के डूबने का भाजपा को नुकसान हुआ है।
उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे पर कहा, प्रयास किया, मगर इधर से खर्चा ज्यादा बढ़ रहा है। पांचालघाट से एक्सप्रेस वे तक की 14 किमी दूरी होगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता भी मौजूद रहे।

प्रभारी ईओ के खिलाफ लिखेंगे शासन को
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि कुछ दिनों से नगर पालिका तो नरक पालिका बन गई है। नियमित ईओ रश्मि भारती सरकार की मंशा के अनुरूप काम कर रही थीं। मगर अब मनमानी हो रही है। वह इस पूरे मामले से शासन को लिखित में अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed