फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Buddha Mahotsav from today, worship will be done one by one on the disputed mound

Farrukhabad News: बुद्ध महोत्सव आज से, विवादित टीले पर बारी-बारी से होगी पूजाा

Wed, 16 Oct 2024 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Buddha Mahotsav from today, worship will be done one by one on the disputed mound
फर्रुखाबाद। बौद्ध तीर्थ क्षेत्र में बुधवार से दो दिवसीय बुद्ध महोत्सव की शुरुआत होगी। बौद्ध धर्मियों और सनातनियों के बीच आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए डीएम व एसपी ने बातचीत की। कहा कि बारी-बारी से शांतिपूर्वक दोनों पक्षों के लोग पूजा-अर्चना करें। विवादित टीले के चारों ओर बैरिकेडिंग करा दी है।
विज्ञापन

डीएम डाॅ. वीके सिंह व एसपी आलोक प्रियदर्शी मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मेरापुर थाने पहुंचे। बुद्ध महोत्सव संरक्षक एवं प्रमुख संयोजक कर्मवीर शाक्य ने बताया कि धम्म यात्रा में करीब 10 हजार लोग शामिल होंगे। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एवं बाबू सिंह कुशवाहा भी आएंगे।
विज्ञापन

16 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे बुद्ध वंदना से विधायक सुशील शाक्य उद्घाटन करेंगे। दोपहर दो से शाम पांच बजे तक भिक्षु सम्मेलन होगा। शाम पांच से रात 12 बजे तक धम्म सभा होगी। बुद्ध नाटक का मंचन सुबह तक चलेगा। 17 अक्तूबर सुबह सात बजे धम्मा लोको बुद्ध विहार से बुद्ध शोभायात्रा शुरू होगी। नौ बजे तक विवादित टीला (बौद्ध स्तूप) पर पहुंचकर पूजा कर 10 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर लौटेगी। पंडाल में उपासकों की ओर से भोजन वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री बिसारी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित ने बताया कि 17 अक्तूबर को सुबह सात बजे से उनके आवास पर माता के भक्त एकत्रित होते हैं। 10 बजे टीला पर मंदिर में विराजमान माता बिसारी देवी को खीर एवं मिष्ठान का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया जाता है। दोपहर 12 बजे वापस आते हैं।

राघव दीक्षित ने पीएचसी पर डॉक्टर को तैनात करने की मांग की। डीएम ने कहा कि जो खाना बांटा जाएगा, उसका खाद्य विभाग की टीम नमूना लेगी। एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय को तीन एंबुलेंस, चार मोबाइल शौचालय, चार पानी के टैंकर तथा मेडिकल कैंप लगवाने के निर्देश दिए। वहीं धम्मा लोको बुद्ध विहार परिसर में लगे मेले के लिए एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, बदायूं, फिरोजाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया आदि जिलों से दुकानदार पहुंचे हैं। उन्होंने अपनी दुकानों को सजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed