{"_id":"606c83b98ebc3e8d320f4ee5","slug":"btc-student-beaten-up-by-tanker-farrukhabad-news-knp6219030151","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर से कुचलकर बीटीसी छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर से कुचलकर बीटीसी छात्रा की मौत
विज्ञापन
रागिनी का फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
टैंकर ने बीटीसी छात्रा को रौंदा
फर्रुखाबाद। कोचिंग पढ़ने जा रही साइकिल सवार बीटीसी छात्रा की टैंकर ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने सेंट्रल जेल चौकी के सामने शव रखकर बरेली-इटावा हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने के लिए कोतवाल की परिजनों से नोकझोंक हो गई। डेढ़ घंटे बाद सीओ सिटी के समझाने पर परिजन माने। तब जाम खुल सका।
शहर कोतवाली के गांव पपियापुर के मजरा अर्जुन नगला निवासी रामसेवक राजपूत की पुत्री रागिनी (24) बीटीसी के तीसरे सेमेस्टर की छात्रा थी। मंगलवार को सुबह लगभग 6:30 बजे वह साइकिल से भोलेपुर कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकली। सेंट्रल जेल चौकी से पहले पेट्रोल पंप के सामने पहुंची तभी पीछे से बरेली-इटावा हाईवे पर आ रहे दूध के टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी कुचलकर मौत हो गई।
चालक व हेल्पर टैंकर छोड़कर भाग गए। रागिनी का शव गाड़ी पर रखकर ले जा रहे पुलिस वालों को परिजनों ने रोक लिया। इसके बाद शव उतारकर चौकी के सामने जाम लगा दिया। पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ के समझाने पर परिजनों ने डेढ़ घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन
घटना के बाद सिपाहियों ने छात्रा का शव निकलवाया और गाड़ी में लादकर लोहिया अस्पताल ले जाने लगे। उधर घटना की जानकारी होने पर गांव से युवक व महिलाएं मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने पीछा करके गाड़ी को मांझी रेस्टोरेंट के पास रोक लिया। इससे शव उतारकर सेंट्रल जेल चौकी के सामने रखकर जाम लगा दिया।
इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो उनकी परिजनों से तीखी नोकझोंक हो गई। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा कर किया।
जानकारी पर सीओ सिटी नीतेश सिंह मौके पर पहुंचे और पिता रामसेवक से बातचीत कर कड़ी कार्रवाई व लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच करने का भरोसा दिया।
सड़क पर भरे पानी की वजह से हादसा हुआ
छात्रा की मौत पर भाई अनिकेत, नवनीत, बहन आकांक्षा व मां संसारवती रो-रोकर बेहाल थीं। भाइयों का कहना था कि पेट्रोल पंप के सामने पानी का पाइप काफी समय से लीक है। इससे वहां पानी भरा रहता है। रागिनी ने पानी से बचने का प्रयास किया और नियंत्रण खोने पर टैंकर की चपेट में आ गई। दोपहर बाद चौकी के पास पाइप की मरम्मत का काम भी शुरू हो गया।
भूसे की गाड़ी नहीं बच सकती, चालक कैसे भाग गया
रामसेवक ने सीओ सिटी से कहा कि सेंट्रल जेल चौकी पुलिस दिन व रात में पूरी तरह मुस्तैद रहती है। भूसे व जानवरों से भरी हुई एक भी गाड़ी इनकी नजरों से बचकर नहीं निकल सकती तो फिर टैंकर का चालक व हेल्पर कैसे भाग गया। पूरे प्रकरण में पुलिस की घोर लापरवाही रही है। सीओ ने जांच कराकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।