फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BSP supremo speech, were at the front, there were scuffles

बसपा सुप्रीमो देती रहीं भाषण, सामने होती रही धक्का-मुक्की

Mon, 06 Feb 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 06 Feb 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
BSP supremo speech, were at the front, there were scuffles
कमालगंज के रामलीला मैदान पर आयोजित मायावती की जनसभा में मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 रामलीला ग्राउंड पर बसपा सुप्रीमो के भाषण के दौरान मंच के ठीक सामने भीड़ के बीच धक्का-मुक्की होती रही। बीबीएफ कार्यकर्ता के साथ पुलिसबल ने भी टोका पर किसी ने उनकी एक नहीं सुनी। भाषणबाजी समाप्त होने के बाद धक्कामुक्की करती हुई भीड़ हैलीपैड के बेरीकेडिंग तक पहुंच गई। पुलिस ने जैसे-तैसे भीड़ को मंच के पास जाने से रोका।
विज्ञापन



बसपा सुप्रीमो की रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से 800 बीवीएफ कार्यकर्ताओं को लगाया गया था लेकिन इसके बावजूद अव्यवस्था हावी रही। दोपहर करीब 1:20 बजे बसपा सुप्रीमो ने जैसे ही भाषण देना शुरू किया तो उनके मंच के ठीक सामने बनी मीडिया गैलरी के पास भीड़ के बीच धक्का-मुक्की होने लगी।
विज्ञापन


पास खड़े पुलिसबल और बीबीएफ के कार्यकर्ताओं ने कुछ देर कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद ढीले पड़ गए। बसपा सुप्रीमो भाषण खत्म कर जैसे ही मंच से नीचे उतरकर हैलीपैड पर जाने लगीं तो भीड़ मंच के पास बनी बैरीकेडिंग तक पहुंच गई। यह देख पुलिसबल के हाथ-पांव फूल गए। जैसे-तैसे पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इसके बावजूद कुछ लोग मायावती को देखने के लिए मंच की बैरीकेडिंग के अंदर घुस गए। इन्हें पुलिस ने पकड़ बाहर किया। वहीं मायावती की एक झलक पाने के लिए लोग पेड़ पर भी चढ़े नजर आए।


कमालगंज। बसपा की रैली को लेकर रामलीला मैदान पर दो मंच बनाए गए थे। एक मंच पर बसपा सुप्रीमो के साथ सदर के प्रत्याशी मो. उमर, भोजपुर प्रत्याशी नितिन कुमार जैमिनी राजपूत, अमृतपुर प्रत्याशी अरुण मिश्रा, कायमगंज के उम्मीदवार रामस्वरूप गौतम,कन्नौज विधानसभा के अनुराग जाटव, छिबरामऊ प्रत्याशी ताहिर हुसैन सिद्दीकी और तिर्वा प्रत्याशी विजय सिंह विद्रोही के अलावा राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ, नौशाद अली, रजनीकांत कुशवाह और जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम समेत अन्य वीवीआईपी नेता बैठे थे।

वहीं उसके ठीक सामने बने मंच पर बसपा के महेंद्र कटियार, कन्नौज जिला प्रभारी शिवांक वाजपेयी, रामनरेश गौतम, नगेंद्र पाल, राजनरायन जौली राजपूत, चंदा फौजी और स्वदेश पाल आदि बैठे रहे।



पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भाषण के बाद भीड़ ने कार्यक्रम स्थल पर लगी प्रत्याशियों को होर्डिंगों को नोचना शुरू कर दिया। जिसे जहां होर्डिंग मिला, वह नोचकर ले जाने लगा। बैनर फाड़कर घर ले गए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed