फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BSP leader's brother threatening to kill

Farrukhabad News: बसपा नेता के भाई दे रहे जान से मारने की धमकी

Sun, 04 Jun 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 04 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
BSP leader's brother threatening to kill
फर्रुखाबाद। साहब! नौ साल पहले तमंचा दिखाकर बसपा नेता और भाइयों ने मकान लिखवा लिया। अब उसके दो भाई जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ ने करीब एक माह पहले मकान पर कब्जा तो दिलवा दिया, मगर नगर पालिका के जिम्मेदार उनके नाम दाखिल खारिज नहीं कर रहे हैं। पीड़िता ने मकान अपने नाम कराने की गुहार लगाई।सदर तहसील में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा करीब 45 मिनट देरी से पहुंचे। दोपहर के वक्त फतेहगढ़ की दालमंडी निवासी वृद्ध सोनकली अपने पुत्र सुरेश के साथ डीएम के समक्ष पहुंची। उसने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि जेल में बंद बसपा नेता अनुपम दुबे, उनके भाई डब्बन व बब्बन ने उसके मकान पर वर्ष 2014 में ताला डाल दिया था। तमंचा दिखाकर स्टांप पर जबरन दस्तखत करवा लिए। इसके बाद मकान का दाखिल खारिज अपने नाम करवा लिया। करीब एक माह पहले पुलिस ने गुहार सुनी। ताला तोड़कर उन्हें रहने की अनुमति दी। अब अनुपम के भाई बब्बन और डब्बन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसके परिजनों को जान का खतरा बना हुआ है। उसने गुहार लगाई कि नगर पालिका दफ्तर में मकान दबंगों के नाम है। उस पर शीघ्र ही परिवर्तन कराया जाए। डीएम ने न्याय का आश्वासन दिया है। समाधान दिवस में 75 राजस्व, 29 पुलिस, तीन विकास व 45 अन्य शिकायतें आईं। डीएम ने 28 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन


अमृतपुर मेंं संपूर्ण समाधान दिवस में दो विभागों के अधिकारी न पहुंचने पर सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र खफा हो गए। उन्होंने एसडीएम को नोटिस देकर जवाब मांगने के आदेश दिए। देर से पहुंचे जल निगम के जेई को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

सीडीओ अरविंद कुमार मिश्रा के सामने 46 शिकायतें आईं, जिनमें तीन का निस्तारण हो सका। सबसे ज्यादा शिकायतें चकमार्ग से कब्जा हटवाने की आई है। अमैयापुर निवासी धर्मेंद्र राजपूत ने कहा कि एक साल से चकमार्ग से कब्जा हटाने की शिकायत कर रहे, मगर सुनवाई नहीं हो रही। परतापुर के अरविन्द, नगला हुसा के चंद्रपाल, बसायकपुर के मलिखान, अमृतपुर के रामकिशोर भुवनपुर के सुरेश सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर चकमार्ग खुलवाने की मांग की। खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार सिंह व ग्रामीण अभियंत्रण के जेई राजीव गोयल व जल निगम के जेई अमन गुप्ता नहीं आए। सीडीओ ने एसडीएम को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा। उपस्थित रजिस्टर पर जेई जल निगम के हस्ताक्षर न होने पर जेई को तलब कर कारण पूछा। देर से आने की बात सुनकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार संतोष कुमार कुशवाह, बीडीओ कौशल कुमार गुप्ता, एडीओ पंचायत अजीत पाठक, प्रभारी सीडीपीओ सोना भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed