फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BSP leader appeared under tight security in gangster case

Farrukhabad News: गैंगस्टर के मुकदमे में कड़़ी सुरक्षा में बसपा नेता की हुई पेशी

Fri, 03 Nov 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
BSP leader appeared under tight security in gangster case
फर्रुखाबाद। गैंगस्टर के मुकदमे में कड़ी सुरक्षा में माफिया बसपा नेता की कोर्ट में पेशी कराई गई। 26 वर्ष पुराने मुकदमे में वादी से बचाव पक्ष के वकीलों ने जिरह की।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे आगरा जेल में निरुद्ध चल रहे हैं। वर्ष 1997 में बसपा नेता के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे की सुनवाई गैंगस्टर कोर्ट के न्यायाधीश संदीप तिवारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को बसपा नेता अनुपम दुबे को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेशी पर लाया गया। मुकदमे के वादी दरोगा से बचाव पक्ष के वकील जितेेंद्र सिंह चौहान, रामवीर गौर सहित कई अन्य वकीलों ने जिरह की। मुकदमे में सुनवाई के लिए कोर्ट में 18 नवंबर की तिथि तय की है। बसपा नेता के कोर्ट से निकलते ही सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने आस-पास बिना काम के लोगों को खड़ा देखकर फटकार लगाकर बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed