{"_id":"6161dc3e8ebc3e7a36711db3","slug":"bsp-leader-anupam-replied-in-615-pages-farrukhabad-news-knp6573479137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता अनुपम ने 615 पन्नों में रासुका दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता अनुपम ने 615 पन्नों में रासुका दिया जवाब
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ठेकेदार और इंस्पेक्टर हत्याकांड में मैनपुरी जेल में बंद बसपा नेता ने 615 पन्नों को रासुका का जवाब दिया है। उसने जवाब दस प्रतियों में जेलर को सौंपा है। इसमें वर्ष 2005 से वर्ष 2017 तक हाईकोर्ट से सुरक्षा दिए जाने का उल्लेख कर रासुका को चुनौती दी है।
फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे इंस्पेक्टर रामनिवास यादव और ठेकेदार शमीम की हत्या में आरोपी है। वह इस समय मैनपुरी की जिला जेल में बंद है। अनुपम के खिलाफ जिला प्रशासन ने रासुका की कार्रवाई कर नोटिस मैनपुरी जेल में तामील कराया था। आरोपी से 15 दिन में जवाब मांगा गया था।
अनुपम के वरिष्ठ वकील जितेंद्र सिंह चौहान, दीपक दिवेदी, सोनू मिश्रा सहित अन्य लोगों ने रासुका का जवाब तैयार किया। जवाब 615 पन्नों में तैयार कर दस बुकलेट बनाई गईं।
विज्ञापन
वकील जितेंद्र सिंह चौहान, सोनू मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2005 से 2017 तक हाईकोर्ट के आदेश पर फतेहगढ़ पुलिस लाइन से दो सुरक्षा कर्मी अनुपम दुबे के साथ तैनात थे। वर्ष 2019 में बसपा नेता को पुलिस अधिकारियों ने सम्मानित भी किया गया था।