फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BSP laden Sumo Seas posters, report

बसपा प्रत्याशी के पोस्टर लदी सूमो सीज, रिपोर्ट

Fri, 27 Jan 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Fri, 27 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
BSP laden Sumo Seas posters, report
थाने में खड़ी बसपा नेता के पक्ष में प्रचार कर रही कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार को उड़नदस्ता प्रभारी ने सदर से बसपा प्रत्याशी के प्रचार वाहन में पोस्टर और अन्य सामग्री पकड़ी। वाहन सीज कर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना मऊदरवाजा के गांव हथियापुर में दोपहर उड़नदस्ता प्रभारी सर्वेश कुमार पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच फर्रुखाबाद की ओर से आ रही टाटा सूमो रुकवाई। इस दौरान वाहन चालक फतेहगढ़ के रंपुरा निवासी शिवशंकर कटियार से वाहन के कागजात मांगे। चालक वाहन के कागजात नहीं दिखा सका।
विज्ञापन


टीम ने वाहन को सीज कर दिया। गाड़ी पर आगे पीछे सदर बसपा प्रत्याशी मोहम्मद उमर खां के पोस्टर चस्पा थे। गाड़ी के अंदर बसपा प्रत्याशी के 198 पम्फलेट रखे थे। चालक अवैध रूप से पोस्टरों को लेकर जा रहा था। चालक के पास कोई अनुमति नहीं थी। टीम ने चालक के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के तहत एनसीआर दर्ज कराई। सूमो पर उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग भी लिखा हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह गाड़ी किसी ठेकेदार या फिर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी की हो सकती है। पुलिस गाड़ी मालिक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed