फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BSNL service stalled for 25 hours due to OFC cut

ओएफसी कटने से 25 घंटे ठप रही बीएसएनएल सेवा

Fri, 27 Dec 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
BSNL service stalled for 25 hours due to OFC cut
कायमगंज। फर्रुखाबाद रोड पर शुकरुल्लाहपुर के पास खुदाई के दौरान ओएफसी कटने से बीएसएनएल की संचार सेवाएं 25 घंटे के लिए ठप रहीं। इसके चलते सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। फोन न लगने से गुरुवार शाम से लोग परेशान रहे। शुक्रवार शाम 4 बजे टीम ने फाल्ट तलाश कर मरम्मत की इसके बाद सेवाएं चालू हो सकीं।
विज्ञापन

शुकरुल्लाहपुर के पास रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज पर काम चल रहा है। इससे पहले भी खुदाई के दौरान ओएफसी कट चुकी है। तब भी दो दिन सेवाएं ठप रहीं थीं। गुरुवार शाम 3 बजे बीएसएनएल का नेटवर्क अचानक बंद हो गया। खुदाई के दौरान वहां फिर केबल कट गया। सरकारी दफ्तरों में इंटरनेट के जरिये होने वाले काम नहीं हो सके। कुछ लोगों ने दूसरी कंपनी के नेटवर्क का सहारा लेकर काम किया। गुरुवार शाम 3 बजे से लेकर शुक्रवार शाम 4 बजे तक मोबाइल व बेसिक फोन बंद रहे। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन भर लोग समस्या के निदान के लिए बीएसएनएल दफ्तर के चक्कर काटते रहे, लेकिन वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला। शाम को ओएफसी ठीक होने पर नेटवर्क दुरुस्त हुआ। प्रभारी एसडीओ बृजेश कुमार ने बताया कि ओएफसी कटने की जानकारी पर ट्रांसमिशन की टीम लगा दी गई थी। खुदाई से बार बार फाल्ट होने से उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed