{"_id":"273f9f7d44c0bc24fd92b24e1b014baf","slug":"bsa-commotion-outside-the-office-on-the-raging-education-friend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए पर भड़के शिक्षा मित्र कार्यालय के बाहर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए पर भड़के शिक्षा मित्र कार्यालय के बाहर हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 06 May 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियुक्ति पत्र लेने आए शिक्षामित्रों को बीएसए ने खरीखोटी सुना दी। इस पर
विज्ञापन
इन्होंने कार्यालय के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। बीएसए के पक्ष की बात
कहने पर शिक्षा मित्र संगठन अध्यक्ष के खिलाफ ही मैदान में उतर आए। यह
नारेबाजी करने लगे। दो दिन में नियुक्ति पत्र वितरण की मांग को ठुकराने से
नाराज शिक्षा मित्रों ने कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन
शुरू कर दिया है।
प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल यादव बुधवार को शिक्षा मित्रों के साथ नियुक्ति पत्र दो दिन में जारी करने की मांग करने बीएसए कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के बाहर भीड़ लगाए शिक्षा मित्रों को देख बीएसए योगराज सिंह ने बुलवाया और समस्या सुनी। दो दिन में नियुक्ति पत्र जारी करने में बीएसए ने असमर्थता जाहिर की। आरोप है कि उन्होंने अध्यक्ष ऋषिपाल और शिक्षा मित्रों को खरीखोटी सुना दी। उन्होंने नियुक्ति पत्र जारी करने की तारीख निर्धारित नहीं की। संगठन अध्यक्ष ऋषिपाल
भी बीएसए का समर्थन करने लगे। इससे नाराज शिक्षा मित्रों ने संगठन अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। यह अध्यक्ष के खिलाफ नारे लगाने लगे और बीएसए कार्यालय गेट को घेर पर बैठ गए। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय बहादुर यादव की बात को भी शिक्षा मित्रों ने मानने से इनकार दिया। वह दो दिन में नियुक्ति पत्र देने की मांग पर अड़ गए। बीएसए ने कहा कि सोमवार तक नियुक्ति पत्र जारी होंगे। इससे खफा शिक्षा मित्रों ने बीएसए कार्यालय के बाहर दरी बिछा कर धरना प्रदर्शन शुरू
कर दिया है। शिक्षा मित्रों का कहना है कि अन्य जिलों में नियुक्ति पत्रों का वितरण हो चुका है। यहां अभी तक नियुक्ति पत्र वितरण का कार्य तक प्रारंभ नहीं हुआ। बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि लगभग 1100 शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र दिया जाना है। सभी के अभिलेखों का मिलान चल रहा है। सूची तैयार हो रही है। इसमें शनिवार तक का समय लगेगा। सोमवार को सूची जारी हो सकती है।