फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brother-in-law, including the five injured in road accidents

सड़क हादसों में साले-बहनोई समेत पांच जख्मी

Tue, 05 Apr 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Tue, 05 Apr 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law, including the five injured in road accidents
प्रतीकात्मक - फोटो : Demo pic
बाइक से बाजार जाते समय नलकूप में बाइक टकरा जाने से जीजा-साले घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। वहीं, बाइक की चपेट में आने से ठेली दुकानदार घायल हो गया।
विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा के गांव नगला भोपत निवासी सुमित कुमार के घर में उनका बहनोई अमरजीत निवासी जैतपुर कोतवाली मोहम्मदाबाद आया था। सोमवार को दोनों बाजार करने के लिए बाइक से जा रहे थे। गांव के पास बाइक बेकाबू होकर नलकूप में जा घुसी। साले-बहनोई घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


यहां घायलों को भर्ती कर लिया गया। परिजनों  ने बताया कि सोमवार को सुमित का तिलक कार्यक्रम है। थाना जहानगंज के गांव मधवापुर निवासी कश्मीर सिंह फल की ठेली लगाता है। रविवार की रात कश्मीर सिंह ठेली लेकर घर आ रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर कश्मीर सिंह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक फिसलने से चालक भी जख्मी हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल भेज दिया। यहां से बाइक चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग आ गए। एक अन्य मामले में जिला गाजियाबाद के राजापुर कबीरनगर निवासी अक्षमलिक सड़क हादसे में घायल हो गए। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद परिजन घायल को दूसरे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed