फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brother arrested for killing liquor contractor, sent to jail

Farrukhabad News: शराब ठेकेदार की हत्या में भाई गिरफ्तार, भेजा जेल

Sun, 23 Jul 2023 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 23 Jul 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Brother arrested for killing liquor contractor, sent to jail
फर्रुखाबाद। शराब ठेकेदार की हत्या में आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा, चार कारतूस व तलवार बरामद कर ली है। आरोपी जमीन के बंटवारे में पीछे का हिस्सा मिलने से नाराज था।
विज्ञापन

एसपी विकास कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में घटनाक्रम का खुलासा किया। बताया कि जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव रूनी निवासी शराब ठेकेदार शैलेंद्र सिंह चौहान की गुरुवार को छोटे भाई गिजेंद्र उर्फ राजू ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गीतापुरम निवासी पत्नी रेखा ने देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी ने आरोपी भाई को पकड़ने के लिए कई टीमों को लगाया था। पुलिस ने आरोपी की पत्नी व कार को घटना की रात ही पकड़ लिया था। शुक्रवार को बहोरिकपुर तिराहे से पुलिस ने आरोपी गिजेंद्र उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में गिजेंद्र ने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर भाई शैलेंद्र से काफी समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को धान के खेत में पानी जाने का विरोध कर सबमर्सिबल का तार तोड़ दिया था। भाई शैलेंद्र ने इस पर विरोध जताया तो उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताया कि भाई की हत्या में आरोपी गिजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में पैरवी कर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। इस दौरान जहानगंज एसओ योगेंद्र कुमार सोलंकी व प्रतिसार निरीक्षक अविचल पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शस्त्र लाइसेंस कैसे बने होगी जांच
आरोपी गिजेंद्र उर्फ राजू व भाई शैलेंद्र सिंह चौहान की पत्नी रेखा के नाम पर लाइसेंसी शस्त्र कैसे बन गए। जबकि उनके खिलाफ जहानगंज थाने में मुकदमा दर्ज है। एसपी ने इस मामले में जांच करने के आदेश दिए है। इसके साथ ही एसपी ने सभी थानेदारों को शस्त्र लाइसेंस में परिवार रजिस्टर लगाने के आदेश दिए हैं। शहरी क्षेत्र में आवेदक से शस्त्र लाइसेंस के आवेदन प्रपत्र में शपथ पत्र शामिल करवाने का फरमान सुनााया है।

घटना के दिन चकमा देकर घूमता रहा आरोपी
गिजेंद्र सिंह भाई शैलेंद्र की हत्या करने के बाद कार से पत्नी को बैठाकर फतेहगढ़ के बडे़ चौराहे स्थित स्कूल पहुंचा और दोनों बच्चों को लेकर कार से ससुराल चला गया था। अगर पुलिस घटना के बाद सक्रिय होती तो आरोपी को पकड़ने में पुलिस को तीन दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed