फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Broken windows and doors will be repaired in the colony built in Navadiya

Farrukhabad News: नवदिया में बनी कॉलोनी में टूटे खिड़की और दरवाजों की होगी मरम्मत

Sat, 09 Aug 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Broken windows and doors will be repaired in the colony built in Navadiya
नवदिया स्थित कॉलोनी के एक कमरे में रखी मरम्मतीकरण के लिए आई सामग्री।
फर्रुखाबाद। नवदिया में जरूरतमंदों के लिए बनी कॉलोनी में जल्द ही 20 लाख रुपये के बजट से मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा। इसके लिए सामग्री आ गई है। कार्य पूर्ण होते ही कॉलोनी का आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्ष 2009-10 में फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया में इंट्रीग्रेटेड हाउसिंग स्लम एवं डेवलपमेंट (आईएचएसडीपी) योजना के तहत करीब पौने दो करोड़ की लागत से 72 आवासों का निर्माण शुरू कराया गया था।
विज्ञापन

जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (डूडा) की ओर से निर्माण शुरू हुआ था। वर्ष 2023 में कॉलोनी बनकर तैयार हो गई, लेकिन अभी तक आवंटन नहीं हो सका। आवंटन न होने से कई लोग कॉलोनी में जबरन रहने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कॉलोनी के कई ब्लॉकों में खिड़की, दरवाजे, शौचालय की सीट आदि क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कॉलोनी के आवंटन को देखते हुए डूडा के अधिकारियों ने कॉलोनी की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके तहत खिड़की, दरवाजे आदि सामग्री खरीदकर कक्षों में रखवा दी गई है।

प्रभारी पीओ डूडा गजराज सिंह ने बताया कि कॉलोनी की मरम्मत का कार्य जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। टूटे पड़े खिड़की, दरवाजे आदि बदलवाए जाएंगे। आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। तहसील कर्मियों से दोबारा जांच कराई जा रही है। मरम्मत में 20 लाख का बजट खर्च होगा। मरम्मत पूर्ण होते ही कॉलोनी आवंटित करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed