फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Broken down by railing tractor , man killed

टूटी रेलिंग से गिरा ट्रैक्टर, युवक की मौत

Tue, 17 Feb 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 17 Feb 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Broken down by railing tractor , man killed
गन्ना लेकर चीनी मिल जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ट्रैक्टर
विज्ञापन
रामगंगा पुल की टूटी रेलिंग से गिर गया।  इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना अमृतपुर के गांव अमैयापुर निवासी धीरेंद्र सिंह राजपूत (35) सोमवार की शाम अपने चचेरे भाई अरविंद के ट्रैक्टर से गन्ना लाद कर रूपापुर चीनी मिल जा रहा था।

रामगंगा पुल से गुजरने के दौरान  सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर बेकाबू होकर पुल की टूटी रेलिंग से नीचे जा गिरा। इस हादसे की जानकारी आने जाने वालाें ने डबरी में  ड्यूटी कर रहे सिपाहियों को दी। इस पर राजेपुर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रामगंगा में गिरे ट्रैक्टर चालक अरविंद और धीरेंद्र को निकाला। पुलिस दोनों को लोहिया अस्पताल लेकर आई।

यहां डाक्टर ने धीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। तलाशी में मिले कागजों पर लिखे नंबरों पर फोन कर परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के पिता धर्मपाल, पत्नी सुदामा देवी समेत परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल  पहुंचे। परिजनों ने बताया कि रामगंगा की रेलिंग टूटी न होती तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

हादसों में नौ लोग घायल
 अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में छह लोग घायल हो गए।  गांव अद्दूपुर निवासी हरिओम पुत्र दुर्विजय बाइक से कायमगंज गया था। दोपहर को लौटते समय फैजबाग स्थित पशु बाजार के पास सामने से आ रही मारुति वैन की टक्कर बाइक से हो गई। इसमें दुर्विजय घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वैन लेकर भाग गया।

उधर, मोहम्मदाबाद कोतवाली इलाके  के गांव धीरपुर निवासी नवनीत सिंह एक युवक के साथ बाइक से फतेहगढ़  जा रहा था।  नगलादीना के पास अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। नवनीत को विक्रम सिंह ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। तीन अन्य घायलाें को  प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय बाद परिजन नवनीत को भी प्राइवेट अस्पताल में ले गए।

एक अन्य मामले में जिला बंदायू के चौधरी सराय मोहल्ला निवासी अनवरी बेगम पत्नी हरमान सड़क हादसे में घायल हो गईं। इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के परिवार के लोग उसे दूसरे अस्पताल ले गए। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गांव अजमतपुर निवासी सतेंद्र बाइक से नगर की ओर आ रहे थे। सामने से अजमतपुर निवासी रामनरेश अपने पुत्र विजय के साथ बाइक से गांव जा रहे थे।

टिलियां गांव के पास दोनों की बाइकों में टक्कर हो गई। इसमें यह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सतेंद्र और रामनरेश को डाक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed