{"_id":"34bd147b0788e9cf222e920d657b5229","slug":"broken-boundary-blackboard-somewhere-nowhere-painted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं बाउंड्री टूटी तो कहीं नहीं पुते ब्लैकबोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं बाउंड्री टूटी तो कहीं नहीं पुते ब्लैकबोर्ड
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्थाएं हावी हैं। गुरुवार को परीक्षा का पहला दिन है। इसके बावजूद कुछ परीक्षा केंद्रों के बाहर सीटिंग प्लान चस्पा नहीं किया गया है। ब्लैकबोर्ड पर अखबार नहीं चिपकवाए गए हैं। बाउंड्रीवाल और खिड़कियां टूटी हैं। शौचालय की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। पेश है परीक्षा केंद्रों की पड़ताल करती अमर उजाला की रपट:-।
क्रिश्चियन इंटर कालेज
यहां पानी के लिए तीन हैंडपंप व पानी की टंकी है। कालेज के पीछे की चहारदीवार टूटी हुई है। इसकी मरम्मत कराने की कालेज प्रशासन ने सुध नहीं ली। बिजली का कनेक्शन ह लेकिन लाइट जाने पर परीक्षार्थियों को अंधेरे में परीक्षा देनी होगी।
फिरोजगांधी जनता इंटर कालेज, कमालगंज
यहां मुख्यगेट पर बुधवार को सीटिंग प्लान चस्पा है। अपना रोल नंबर जानने के लिए परीक्षार्थियों की भीड़ लगी थी। परीक्षा केंद्र के कक्षों में लगे ब्लैकबोर्ड मिट्टी से पुते थे लेकिन उनमें अखबार नहीं चिपकवाए गए थे। बाउंड्रीवाल टूटी और जंगले खुले थे। पेयजल के लिए पानी की दो टंकियां रखी हैं। शौचालय की स्थिति ठीक थी। प्रधानाचार्य बैजनाथ सिंह ने बताया कि 1013 बच्चों का सेंटर है। जंगलों को बंद करवाया जाएगा और ब्लैकबोर्ड पर अखबार चिपकवाए जाएंगे।
विज्ञापन
आरपी इंटर कालेज, कमालगंज
न तो मुख्यगेट के बाहर और न ही कालेज परिसर के अंदर सीटिंग प्लान लगा था। रोल नंबर की जानकारी लेने आ रहे बच्चे सीटिंग प्लान देखने को भटक रहे थे। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सूरज कुमार ने बच्चों को बताया कि ब्लैक बोर्ड पर सीटिंग प्लान लिखा है। कक्षों में लगे ब्लैकबोर्ड पुते नहीं थे। अखबार भी चस्पा नहीं था।
विद्यालय के बाहर बने शौचालय बंद पड़े थे। चतुर्थ श्रेणी कर्मी सूरज ने बताया कि बालिकाओं के लिए अंदर शौचालय बने हैं। प्रधानाचार्य महेशचंद्र वर्मा ने बताया कि बुधवार शाम तक सीटिंग प्लान चिपकवा दिया जाएगा। इसके साथ ही ब्लैकबोर्ड पर अखबार चस्पा करवा दिए जाएंगे।
आदर्श भारतीय इंटर कालेज, मोहम्मदाबाद
आदर्श भारतीय इंटर कालेज नगला घुरुआ परीक्षा केंद्र में 872 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कालेज के बाहर सीटिंग प्लान चस्पा करवा दिया गया है। बुधवार को बच्चे सीटिंग प्लान देखने के लिए आए। कालेज में केवल दो शौचालय हैं। खिड़कियां खुली पड़ी हैं। प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि खिड़कियों को बंद करवाया जा रहा है।
आदर्श बालिका इंटर कालेज, मोहम्मदाबाद
परीक्षा केंद्र में 15 कक्षों में बोर्ड परीक्षा होगी। 446 छात्राएं परीक्षा देंगी। खिड़कियों के पास छेद बने हैं। इससे नकल पहुंचने से इनकार नहीं किया जा सकता है। सीटिंग प्लान चस्पा कर दिया गया है। पेयजल के लिए सबमसर्बिल लगा है। प्रधानाचार्या सत्यप्रभा यादव ने बताया कि खिड़कियों के पास बने छेदों को बंद करवाएंगी।
राजकीय इंटर कालेज, फतेहगढ़
सीटिंग प्लान सीटों पर लगा दिया गया है। ब्लेकबोर्ड पर कागजों से ढंके नहीं गए। खिड़की टूटी है। इनकी मरम्मत नहीं कराई गई है। शौचालय हैं लेकिन वह गंदे है।
म्युनिस्पिल इंटर कालेज
सीटिंग प्लान तैयार कर मेज पर चस्पा कर दिया गया। यहां परीक्षार्थियों के लिए शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। पानी के लिए सभी कक्षा के बाहर पानी रखवाया जाएगा। खिड़कियां टूटी पड़ी है।
एवी इंटर कालेज, शमसाबाद
मुख्य दरवाजा बंद था। बाहर खड़े बच्चों ने बताया कि सीटिंग प्लान देखने के लिए आए हैं लेकिन 3 बजे तक गेट नहीं खोला गया। चतुर्थ श्रेणी कर्मी अनवर ने बताया कि बुधवार को सभी सीटिंग प्लान चस्पा कर दिया गया। गुरुवार से परीक्षा है इसलिए विद्यालय 3 बजे बंद कर दिया गया। गुरुवार को जल्दी ही विद्यालय खोला जाएगा। छूटे विद्यार्थी गुरुवार को जल्दी आकर सीटिंग प्लान देख सकते हैं। इसमें कालेज स्टाफ भी सहयोग करेगा।