फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bridge work on Hardoi road resumes, railings begin to be built

Farrukhabad News: हरदोई मार्ग पर पुल का काम फिर शुरू, बनने लगी रेलिंग

Sun, 05 Oct 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 05 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bridge work on Hardoi road resumes, railings begin to be built
फोटो-05,हरदोई मार्ग पर सेतु परियोजना में पुल के ऊपर बनाई जा रही रेलिंग।संवाद
कमालगंज। हरदोई मार्ग पर दो अरब की लागत वाली बहुप्रतीक्षित सेतु परियोजना का काम फिर शुरू हो गया। पुल के दोनों ओर रेलिंग तैयार किए जाने का काम आरंभ किया गया है। 1.10 मीटर ऊंची रेलिंग बनाई जा रही है।
विज्ञापन


कमालगंज-हरदोई मार्ग पर भटपुरा के आजादनगर के सामने पुल का शिलान्यास 10 जून 2023 को हुआ था। सेतु परियोजना में लगभग दो किलोमीटर के पुल के निर्माण के साथ ही कमालगंज की ओर 2200 मीटर व हरदोई की ओर 1200 मीटर पहुंच मार्ग भी शामिल है। दो माह पहले बाढ़ के प्रकोप व पहुंच मार्ग ध्वस्त होने से काम रुक गया था। बाढ़ की स्थिति समाप्त होते ही काम फिर से शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

पुल के ऊपर दोनों ओर रेलिंग (क्रॉस बैरियर) का काम शुरू किया गया है। पुल में पिलर के ऊपर 49 छतों में से 41 छतों की ढलाई हो चुकी है। आठ छतों की अभी ढलाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेतु परियोजना में आजादनगर कमालगंज की ओर 2200 मीटर लंबे पहुंच मार्ग की संशोधित कार्ययोजना स्वीकृत होनी है। दरअसल हाल में आई बाढ़ में गंगा की तीसरी धारा पहुंच मार्ग की बड़ी पुलिया व 225 मीटर मार्ग बहा ले गई थी।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मौके का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी व सेतु निर्माण निगम के अधिकारियों से पहुंच मार्ग की सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे। पाइप वाली दो अन्य पुलिया भी क्षतिग्रस्त हैं। यहां भी पहुंच मार्ग की मिट्टी कटी है। अब रेलिंग का काम शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed