फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bride adorned town, grand procession turned RAM

दुल्हन की तरह सजा कसबा, धूमधाम से निकली राम बारात

Thu, 06 Oct 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Thu, 06 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bride adorned town, grand procession turned RAM
बारात के दौरान रथ पर बैठे राम सीता - फोटो : अमर उजाला
श्री राम लीला कमेटी की ओर से कसबे में धूमधाम से राम बारात निकाली गई। बारात के लिए कसबे को दुल्हन की तरह सजाया गया। राम, लक्ष्मण, सीता, काली का अखाड़ा और इलेक्ट्रॉनिक झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन



श्री रामलीला कमेटी की तरफ से गुरुवार देर रात कसबा स्थित तपस्वी वाले बाग से भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई। कसबे में भ्रमण के दौरान बारात जगह जगह बने राजा दशरथ द्वार, परशुराम द्वार, राजा जनक द्वार और गुरु विश्वामित्र द्वार से होकर गुजरी। 
विज्ञापन


बारात में सबसे आगे भगवान श्री गणेश की झांकी चल रही थी। इसके पीछे राम लक्ष्मण सीता, हनुमान, शंकर, समेत कई झांकियां थी। बारात में इलाहाबाद, छिबरामऊ से आई इलेक्ट्रॉनिक झांकी ,भूत-प्रेत की झांकी, फिरोजाबाद से आई मेरा नाम जोकर झांकी समेत कई नई झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारात के संग चल रहे भक्त डीजे की धुन पर नाच रहे थे। कसबे में जगह-जगह लोगों ने  फूल पत्तियों से बारात का स्वागत किया। कमेटी के अध्यक्ष मदन महेश्वरी,महामंत्री सतीश चंद्र गुप्ता व पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद्र दुबे ने भगवान राम की आरती उतार आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद कसबे में प्रसाद वितरण किया गया।


इस दौरान कसबा रंग बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा था। राम बारात तपस्वी बाले बाग सेे शुरू होकर दीप केसरी मंदिर तक गई। सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।  इस दौरान राजेंद्र गुप्ता, रविदुबे, अजय महेश्वरी, गोलू चौरसिया, राहुल चौरसिया, राजबहादुर चौरसिया, धर्मेंद्र गुप्ता, सोनू गुप्ता, अरविंद मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed