फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bricks and stones pelted fiercely between police and villagers, a vehicle damaged

Farrukhabad News: पुलिस व ग्रामीणों में जमकर चले ईंट-पत्थर, एक गाड़ी क्षतिग्रस्त

Tue, 14 May 2024 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bricks and stones pelted fiercely between police and villagers, a vehicle damaged
शमसाबाद। मतदान का समय पूरा होने के बाद गेट के बाहर खड़े लोगों को मतदान करने से रोक दिया गया। उसी दौरान पहुंची सपा प्रत्याशी की पत्नी को देखकर उत्तेजित हुए कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी ईंट-पत्थर चलाए। सूचना पर पहुंचे एसओ ने उपद्रवियों को गांव के अंदर गलियों में खदेड़ा। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर उलियापुर मतदान केंद्र पर शाम को छह बजने के बाद फोर्स ने विद्यालय का गेट बंद कर दिया। अंदर खड़े लोगों से मतदान करने के लिए कहा। गेट के बाहर खड़े लोगों को वापस भेज दिया। इस पर मतदाताओं की पुलिस कर्मियों से कहासुनी होने लगी। उसी दौरान सपा प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य की पत्नी वहां पहुंच गई। मतदाताओं ने इसकी शिकायत की और उत्तेजित होकर पुलिस कर्मियों पर पथराव करने लगे।
विज्ञापन

जवाब में पुलिस ने पथराव किया। इसमें पुलिस की एक गाड़ी का शीशा टूट गया। चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार की सूचना पर एसओ बलराज भाटी पांच गाडि़यों में फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पथराव कर रहे ग्रामीणों को गांव की गलियों के अंदर तक खदेड़ लिया। पुलिस ने गांव के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने मतदान की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद सुरक्षा में पोलिंग पार्टी को रवाना किया। इस मतदान केंद्र पर कुल 1381 मतदाता हैं। इसमें 886 मतदाताओं ने मतदान किया। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि कुछ लोगों ने पथराव किया था। मौके पर उनको खदेड़ दिया। पांच लोग पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed