{"_id":"58654c814f1c1b435ceebf9d","slug":"breezw-winds-shivered-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने छकाया, गलन ने कंपकंपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने छकाया, गलन ने कंपकंपाया
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
कोहरा के चलते सड़क पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार तड़के भीषण कोहरा और गलन से पारा लुढ़क कर 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पूरे दिन धूप न निकलने से सर्दी से लोग ठिठुरते नजर आए। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डा फर्रुखाबाद पर यात्रियों की संख्या कम रही। यात्री सर्दी में कंपकंपाते नजर आए। वहीं भीषण सर्दी में बच्चे सिकुड़ते हुए स्कूल गए। सर्दी के चलते बाजार 11 बजे के बाद खुले।
कई दिन बाद बुधवार को सुबह कोहरा पड़ने से सर्दी बढ़ गई। हालांकि दोपहर को चटक धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली लेकिन देर रात कोहरा पड़ने के साथ सर्द हवाएं चलना शुरू हो गईं। गुरुवार तड़के भीषण कोहरा पड़ने से गलन और बढ़ गई। इसके चलते बुधवार को रिकॉर्ड किया गया न्यूनतम पारा 9.2 डिग्री सेल्सियस से लुढ़क कर गुरुवार को 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
भीषण सर्दी में बच्चे ठिठुरते हुए पैदल, रिक्शा, टेंपो और बसों से स्कूल जाने को मजबूर हुए। पूरे दिन आसमान में धुंध छाई रही। रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद पर यात्री प्रतीक्षालय में यात्री कंबल और लोई ओढ़े हुए दुबके थे। निर्माणाधीन रोडवेज बस अड्डा फर्रुखाबाद में खुले आसमान के नीचे यात्री गर्म कपड़े ओढ़े दिखाई दिए।
विज्ञापन
सर्दी के चलते रेलवे स्टेशन और रोडवेज बसअड्डा पर यात्रियों की संख्या भी कम थी। कोहरा के चलते वाहन चालक लाइट जलाकर धीमी गति से चल रहे थे। दुकानों के बाहर दुकानदार अलाव तापते नजर आए। वहीं, दो दिन से पड़ रही सर्दी के चलते एकाएक लकड़ी और लकड़ी के कोयला की डिमांड बढ़ गई। घरों में लकड़ी का कोयला जलाकर सर्दी से निजात पाने की लोगों ने कोशिश की।
बीवीगंज में लकड़ी कोयला के दुकानदार शमसुद्दीन ने बताया कि दो दिन से कोयला की डिमांड बढ़ी है। वहीं नई बस्ती में लकड़ी स्टाल के ठेकेदार राजकुमार कहते हैं कि लकड़ी की मांग भी बढ़ गई है।