{"_id":"6107e1ca8ebc3e83e674fa53","slug":"boy-fell-in-pit-filled-with-rain-wter-dead-farrukhabad-news-knp643784756","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में भरे पानी में डूबने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में भरे पानी में डूबने से छात्र की मौत
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। बकरी चरने गए छात्र की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने शव को बाहर निकाला। छात्र की मौत से परिजन बेहाल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जाजपुर बंजारा निवासी बबलू जाटव खेती करते हैं। उनका दस वर्षीय पुत्र हिमांशु गांव के ही प्राथमिक स्कूल का कक्षा चार का छात्र था। सोमवार को वह गांव के ही गौरव, प्रदीप, शिवम के साथ रेलवे लाइन के निकट बकरी चराने गया था। कुछ दूरी पर ही एक गड्ढा था। उसमें बारिश का पानी भरा था।
हिमांशु गड्ढे के पास बैठकर शौच करने लगा। पैर फिसलने से वह गड्ढे में गिर गया। उसके साथियों ने हिमांशु के गड्ढे में डूबने की बात गांव के लोगों को बताई। गांव के राज ने परिजनों को सूचना दी। बबलू किसी काम से फर्रुखाबाद गया था। मां मीरा देवी परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
लोगों ने किसी तरह हिमांशु का शव गड्ढे से बाहर निकला। शव देख मां मीरा देवी दहाड़े मारकर रोने लगी। हिमांशु
चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। जानकारी पर कोतवाल दिलीप कुमार बिंद मौके पर पहुंचे। परिजनों से पूरे मामले की जानकारी करने के बाद शव को पोटमार्टम के लिए भेज दिया।