फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Boy dies, one injured due to pillar falling in pot breaking competition

Farrukhabad News: मटकी फोड़ प्रतियोगिता में पिलर गिरने से बालक की मौत, एक घायल

Tue, 26 Sep 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Boy dies, one injured due to pillar falling in pot breaking competition
फर्रुखाबाद। गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रसाद लेने पहुंचे दो बच्चों पर पिलर गिर गया। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आसपास खड़े लोग बाल-बाल बच गए। सीओ अमृतपुर ने निरीक्षण कर आयोजकों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर मऊदरवाजा थाने के गांव माधवपुर स्थित शनिदेव मंदिर से गणेश विसर्जन यात्रा का शुभारंभ हुआ। गंगा दरवाजा पर आयोजकों ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। मटकी की रस्सी का एक हिस्सा रामशरण राजपूत और दूसरा रामकिशन यादव के गेट के ऊपर निकले पिलर की कुछ सरियों में बांधा गया। दोपहर करीब दो बजे जब युवाओं की टोली मटकी फोड़ने के लिए मीनार बनाकर चढ़ी, तो जोश में रस्सी पकड़कर लटक गए। पिलर वजन नहीं सह सका।
विज्ञापन

नीचे खड़े बच्चों के ऊपर आ गिरा। पिलर की चपेट में अंगूरी बाग निवासी अनिल राजपूत का 10 साल का पुत्र अनुराग राजपूत और गांव धारानगरी निवासी सुनील शाक्य का पुत्र सुशांत उर्फ कोमिल (13) में आ गए। इससे दोनों पिलर के नीचे दब गए। अनुराग कक्षा तीन में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने निकालने का प्रयास किया। करीब 20 मिनट बाद सुशांत को निकालकर निजी अस्पताल भेजा गया। उसके सिर में गंभीर चोटें हैं। अनुराग का पंजा सरियों में फंस गया। सिर में गंभीर चोटें होने से मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की। सूचना पर पहुंचे अमृतपुर सीओ रविंद्र कुमार राय ने थाना पुलिस को आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed