फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   boy died in farrukhabad dead body not found

फर्रुखाबादः गंगा में नहाते वक्त बालक डूबा, खोजने में गोताखोर असफल

Sun, 07 Jun 2020 08:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
boy died in farrukhabad dead body not found
पांचाल घाट पर परिजनों को ढांढस बंधाते दरोगा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद में मौसा के घर से लौटते वक्त परिजनों संग गंगा स्नान करने घुसा बालक गहरे पानी में डूब गया। चीखपुकार पर गोताखोरों ने चार घंटे तक प्रयास किए, मगर पता नहीं लगाया जा सका।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला खटकपुरा निवासी असद का 10 वर्षीय पुत्र अयान अपनी मां रिहाना, नानी फिरोज, मौसी फरजाना और नन्हीं तथा बहन अलीसा के साथ सोता बहादुरपुर निवासी मौसा इस्तकार के यहां गया था।
विज्ञापन

रविवार दोपहर एक बजे सभी घर से निकले, तो पांचाल घाट पुल के नीचे घाट पर गंगा नहाने लगे। कुछ ही देर में अयान दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों में चीखपुकार मच गई। वहीं मौजूद गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पांचाल घाट पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भी गोताखोरों से अयान की खोज कराई, मगर उसका पता नहीं चल सका। परिजन घाट पर ही बदहवास बैठे थे। गोताखोरों का कहना है कि पानी का बहाव काफी तेज है। इससे बालक डूबने के बाद बहाव में चला गया।
अब दूर कहीं पर किनारे पहुंच सकता है। चौकी प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि गोताखोर लगे हैं। कोशिश है कि वह मिल जाए। पानी का बहाव तेज होने से दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed