{"_id":"638b954b12223a68d45fe766","slug":"boundary-wall-disputes-farrukhabad-news-knp7316111180","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: भूमि विवाद में नवादा में युवक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: भूमि विवाद में नवादा में युवक को गोली मारी
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र कठेरिया। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। जमीन के विवाद में युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी धर्मेंद्र कठेरिया (42) का मकान की चहारदीवारी को लेकर पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार रात दूसरे पक्ष के लोग बाउंड्रीवाल तोड़ने के प्रयास में थे।
इस पर धर्मेंद्र ने उन्हें एसडीएम का आदेश दिखाना चाहा, लेकिन एक साथ आए आठ लोग उसे पकड़ने के लिए दौड़े। धर्मेंद्र ने मौके से भागने की कोशिश की तो एक विपक्षी ने गोली मार दी।
विज्ञापन
पेट में गोली लगने से धर्मेंद्र लहूलुहान हो गया। फायर की आवाज सुनकर आए परिजनों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
हालत में सुधार न होने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में धर्मेंद्र ने बताया कि दबंगों से उन्होंने बातचीत के बाद फैसला करने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया।
पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।