फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bolero school bus collision in Tempo, clashed

बस की टक्कर से बोलेरो स्कूली टेंपो में भिड़ी

Sat, 24 Sep 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 24 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bolero school bus collision in Tempo, clashed
लोहिया अस्पताल में घायलों का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी। बस की टक्कर से बोलेरो स्कूली टेंपो में भिड़ी - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज बस की टक्कर से बोलेरो स्कूली टेंपो में घुस गई। हादसे में टेंपो में सवार चालक का दोस्त और एक छात्र घायल हो गया। घायल युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, एक अन्य हादसे में बाइक व पिकअप की भिड़ंत में मामा-भांजे समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



शहर कोतवाली के मोहल्ला दीनदयाल बाग निवासी अनिल कुमार टेंपो चलाता है। उसका टेंपो मसेनी स्थित एसआरएस पब्लिक में लगा हुआ है। शनिवार की दोपहर अनिल कुमार सात बच्चों को टेंपो से छोड़ने के लिए राजेपुर के दहेलिया बहादुर गांव जा रहा था। अनिल के साथ उसका दोस्त गोलू पुत्र ओमप्रकाश भी आगे वाली सीट पर बैठा था।
विज्ञापन


पांचालघाट उत्तरी बंधा के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने बोलेरो में टक्कर मार दी। इसके बाद बोलेरो टेंपो में जा घुसी। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पुलिस बच्चों को लेकर चौकी आ गई। यहां से दूसरे वाहन से बच्चों को घर भेजा गया। वहीं घायल युवक को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी अस्पताल आ गए।
उधर, थाना मेरापुर के गांव नगला बल्लभ निवासी महेशचंद्र के यहां उनका भांजा पिंटू पुत्र ब्रजेश काफी समय से रहता है। शनिवार को महेशचंद्र और पिंटू बाइक से फर्रुखाबाद कोल्ड स्टोरेज आलू के बीज देखने के लिए जा रहे थे। 


मोहम्मदाबाद के गांव सकवाई हवाईपट्टी के पास सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आकर मामा व भांजे घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी अस्पताल आ गए। मामा व भांजे की हालत गंभीर होने पर दोनों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed