{"_id":"65a1aab28448db037e002c5a","slug":"body-of-painter-found-lying-in-the-canal-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-7238-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नाले में पड़ा मिला पेंटर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नाले में पड़ा मिला पेंटर का शव
Sat, 13 Jan 2024 02:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 13 Jan 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
कायमगंज। नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के फोटो डिजिटल वालेंटियर्स ग्रुप पर डाल दिए। शव मिलने की जानकारी पर पहुंचे पिता ने उसकी शिनाख्त की। बताया कि वह पेंटर था और शराब का लती था।
शुक्रवार सुबह दुर्गा टाॅकीज के पास गांव उलियापुर जाने वाले मोड़ पर नाले में एक युवक का शव पड़ा देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ सतेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर राम अवतार, मंडी चौकी प्रभारी केके कश्यप फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई। मगर शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। शरीर पर कोई विशेष चोट भी नहीं मिली। नाले के पास में ही एक शराब की शीशी, एक ग्लास पड़ा मिला।
मृत युवक की जेब से तंबाकू, खैनी, सिगरेट की डिब्बी, 20- 20 रुपये के दो नोट मिले। इससे अनुमान है कि युवक नशे की हालत में नाले में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव की पहचान के लिए उसके फोटो डिजिटल वालेंटियर्स ग्रुप पर पोस्ट किए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद गांव झब्बूपुर निवासी गिरेंद्र पाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त अपने बेटे वीरेंद्र पाल (35) के रूप में की। बताया कि वीरेंद्र पेंटर था। वह गुरुवार को शमसाबाद के एक कोल्ड स्टोरेज में पुताई करने गया था। देर शाम तक घर नहीं पहुंंचने पर खोजबीन शुरू की। मगर पता नहीं चला। सुबह नाले में शव मिलने की जानकारी पर पहुॅचे। वीरेंद्र शराब पीने का लती था। नशे की हालत में वह नाले में गिर गया होगा। रात भर सर्दी में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। वीरेंद्र तीन भाइयों में मंझला और अविवाहित था।