फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Body of area Panchayat member found floating in Ganga

Farrukhabad News: क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव गंगा में उतराता मिला

Sat, 12 Oct 2024 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Body of area Panchayat member found floating in Ganga
कमालगंज। खेतों की ओर शौच जाने की बात कहकर घर से निकले क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव दूसरे दिन गंगा नदी में उतराता मिला। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शृंगीरामपुर निवासी अरुण कुमार उर्फ पिंटू बाल्मीकि (38) क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। गुरुवार शाम अरुण घर से शौच के लिए खेतों की ओर जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने गांव व आस-पास खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला तो निराश होकर घर लौट आए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गांव से कुछ दूरी पर लोगों ने गंगा नदी में अरुण का शव उतराता देखा तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। पिता बाबूलाल ने शव को देख पुत्र अरुण के रूप में शिनाख्त की। घटना से पत्नी अरुणा देवी, पुत्र करण, अभय, उदय व भाई चंदन बिलखने लगे। प्रधान पिंटू उर्फ अवनीश की सूचना पर पहुंचे खुदागंज चौकी प्रभारी शिवकुमार ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस ने पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed