{"_id":"7cd7d39ccb4c022a8eefa276e487ccf7","slug":"bodies-join-the-village-the-government-sought-to-extend-the-range-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकायों से जुड़ेंगे गांव, शासन ने सीमा विस्तार का प्रस्ताव मांगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकायों से जुड़ेंगे गांव, शासन ने सीमा विस्तार का प्रस्ताव मांगा
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 06 Feb 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका से जुड़ेंगी 27 ग्राम पंचायतें
शहर सीमा से सटीं 27 ग्राम पंचायतों को सदर पालिका में जोड़ा जाएगा। ईओ ने इसका मसौदा तैयार कर लिया है। जल्द ही इसे जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। इसके तहत ग्राम पंचायत कुटरा, धंसुआ, सोता बहादुरपुर, मसेनी, विजाधरपुर, भाऊपुर, निनौआ, पपियापुर, आराजी पादरी साहब उर्फ रखा, बाग लकूला, देवरामपुर, घारमपुर, भगुआ नगला, खानपुर,
माधौपुर, खारबंदी नगला बजीर, जसपालपुर उर्फ धारा नगरी, हैवतपुर गढ़िया, अमेठी जदीद, नीबलपुर, चांदपुर, अमेठी कोहना, नेकपुर खुर्द, खारबंदी कुइंयाबूट, नूरपुर, जसमई और ढिलावल ग्राम पंचायतों को नगर पालिका से जोड़ा जाना है। ईओ पीके श्रीवास्तव ने बताया कि इन ग्राम पंचायतों को नगर पालिका से जोड़े जाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। शीघ्र ही इसे जिलाधिकारी को भेज दिया जाएगा।
तहसील में भेजा गया प्रस्ताव
कमालगंज। नगर पंचायत कमालगंज के सीमावर्ती ग्राम पंचायत नगला दाऊद, दिनारपुर, मोहनपुर, महरुपुर राबी, आजाद नगर, अस्तल, बहोरनपुर टप्पा हवेली और भोजपुर ग्राम पंचायत का प्रस्ताव तहसील में भेजा गया है। प्रधान लिपिक संतोष गुप्ता ने बताया कि यह ग्राम पंचायतें नगर पंचायत कमालगंज में शामिल किए जाने के लिए सदर तहसील में प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अगर यह ग्राम पंचायतें नगर पंचायत में शामिल होती हैं तो इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य और शासन से आने वाली ग्रांट बढ़ेगी। इसके साथ ही सफाई आदि कर्मचारियों की संख्या बढ़ने के साथ ही नगर पंचायत की आय भी बढ़ेगी।
नहीं बताई जा रही टाउन एरिया की सीमा
नगर पंचायत शमसाबाद टाउन एरिया की सीमा न मालूम होने के चलते नगर पंचायत सीमा से सटी ग्राम पंचायतों का प्रस्ताव तैयार करने में दिक्कत आ रही है। लिपिक मुकेशचंद्र ने बताया कि दो बार तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर पूछा गया कि वह यह बता दें कि उनकी टाउन एरिया की सीमा कहां तक है।
आज तक इसकी जानकारी नहीं दी गई। इसी के चलते नगर पंचायत सीमा से सटे गांवों की सूची नहीं बन सकी है। शासनादेश आने के बाद फिर से दोबारा एसडीएम को पत्र भेजा जाएगा। चेयरमैन विजय गुप्ता ने बताया कि टाउन एरिया से सटे गांवों को नगर पंचायत में शामिल किया जाएगा। इसके लिए वह तहसीलदार से मिलेंगे।
सात गांवों के मजरों को किया चिन्हित
कायमगंज पालिका ने सीमा विस्तार के लिए पालिका सीमा से सटे गांव नरैनामऊ ग्राम पंचायत के मजरा मेंहदीबाग व याहियापुर, मझौला के मजरा दत्तूनगला, गिर्द कायमगंज के गांव गढ़ी, घसिया चिलौली और उसका मजरा प्रेमनगर, पितौरा, सुभानपुर तथा हमीरपुर खास के कुछ हिस्सों को सर्वे में शामिल किया है। ईओ पीके श्रीवास्तव ने बताया कि सीमा विस्तार पर कार्रवाई शुरू करा दी गई है।
नगर पंचायत से नहीं जुड़ेंगी नई ग्राम पंचायत
नगर पंचायत सीमा विस्तार में इस बार कोई भी ग्राम पंचायत नगर पंचायत से नहीं जोड़ी जाएगी। अधिशासी अधिकारी शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि इस बार नगर निकाय सीमा विस्तार में किसी भी ग्राम पंचायत को नगर पंचायत से नहीं जोड़ा जाएगा।