फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   board exam

10वीं व 12वीं की प्रीबोर्ड और प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू

Wed, 23 Feb 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
board exam
तेहगढ़ स्थित एमआईसी में प्री-बोर्ड की परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव के आदेश पर 10वीं व 12वीं की प्रीबोर्ड और प्रयोगात्मक परीक्षा इंटर कॉलेजों में शुरू हो गई है। प्रथम पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा कराई जा रही है। इन परीक्षाओं के अंकों को परिषद की वेबसाइट पर प्रधानाचार्य को अपलोड कराना होगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण कम होने पर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा कराने का आदेश दिया है, इसके लिए समय बहुत कम दिया है। कुछ कॉलेजों में बुधवार से परीक्षाएं शुरू हो गईं। म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में बुधवार को प्रथम पाली में 8:45 से 11:45 बजे तक हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की 12 से 3 बजे तक परीक्षा कराई गई। पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में 115 छात्रों में 12 अनुपस्थित रहे और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 342 में से दस छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य गिरिजाशंकर ने बताया कि 28 को प्रीबोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में बुधवार को इंटरमीडिएट की छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई। प्रधानाचार्य ज्योत्सना सिंह ने बताया कि 24 फरवरी से प्रथम पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की प्रीबोर्ड परीक्षा शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed