फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Board Exam: Answer sheets did not reach 100% centers

बोर्ड परीक्षा ::: शत-प्रतिशत केंद्रों पर नहीं पहुंचीं उत्तर पुस्तिकाएं

Sun, 09 Feb 2025 10:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 09 Feb 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Board Exam: Answer sheets did not reach 100% centers
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने में महज पखवाड़ा भर शेष रह गया है, लेकिन अभी भी उत्तर पुस्तिकाएं शत-प्रतिशत केंद्रों पर नहीं पहुंची हैं। हालांकि विभागीय अधिकारी दावा कर रहे हैं कि 15 फरवरी तक उत्तर पुस्तिकाएं शत-प्रतिशत केंद्रों तक पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन


जनपद में 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पखवाड़ा भर पहले जिला विद्यालय निरीक्षक ने निर्देश दिए थे कि सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं शत-प्रतिशत भिजवा दी जाएं, लेकिन अभी तक सिर्फ 50 केंद्रों पर ही उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच सकी हैं। हाईस्कूल की एक कॉपी 123656 व बी कॉपी 49462 आई थी। वहीं इंटरमीडिएट की ए कॉपी 113410 व बी कॉपी 34020 आई थीं। वहीं अभी तक उत्तर पुस्तिकाएं बंट नहीं सकी हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 15 फरवरी तक शत-प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाएं बंटवा दी जाएंगी। भंडार प्रभारी राजू अहिरवार ने बताया कि 77 केंद्रों में से 50 केंद्रों पर करीब 70-70 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाएं भिजवा दी गई हैं। लगातार उत्तर पुस्तिकाओं को बंटवाया जा रहा है। जल्द ही शत-प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाएं बांट दी जाएंगी। गौरतलब है कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में करीब 43 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। यह लोग 24 फरवरी से बोर्ड परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed