{"_id":"6971202685ac0cd06d09e4c4","slug":"blos-will-upload-photos-after-giving-notice-to-unmapped-voters-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-136233-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस देकर फोटो अपलोड करेंगे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस देकर फोटो अपलोड करेंगे बीएलओ
विज्ञापन
फोटो-37 गांव कुबेरपुर के बूथ पर काम करते बीएलओ अमित भारती। संवाद
फर्रुखाबाद। एसआईआर अभियान के तहत जनपद में 68,310 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है। इन अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस भेजे जा रहे हैं। बीएलओ को नोटिस देते हुए मतदाता या उसके परिजन के साथ फोटो खींचकर पोर्टल पर अपलोड करने के आदेश दिए गए हैं।
जनपद में एसआईआर अभियान के तहत चार नवंबर से 24 दिसंबर तक 13 लाख 98 हजार 9 मतदाताओं का पुनरीक्षण किया गया। गणना प्रपत्र जमा न करने वाले दो लाख 90 हजार 824 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए। 11 लाख सात हजार 185 मतदाताओं के नाम आलेख्य सूची में प्रकाशित किए गए हैं। इनमें वर्ष 2003 के बाद मतदाता सूची में शामिल होने 68,310 मतदाता जन्म तिथि व जन्म स्थान का साक्ष्य नहीं दे सके।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 52,765 नोटिस बनाकर प्रिंट निकाल लिया गया है। शेष नोटिस भी तैयार किए जा रहे हैं। यह नोटिस बीएलओ को वितरण के लिए सौंप दिए गए हैं। शत प्रतिशत नोटिस तामील कराने के लिए बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि वह घर-घर जाकर मतदाता को या फिर उनके परिजन या रिश्तेदार को नोटिस देंगे। साथ ही बीएलओ सेल्फी लेंगे।
विज्ञापन
यह फोटो और नोटिस रिसीव करने वाले ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। यह भी बताना होगा कि नोटिस रिसीव करने वाले का मतदाता से क्या रिश्ता है। पोर्टल पर नोटिस देते हुए फोटो व ब्योरा न भरने पर नोटिस तामील नहीं माना जाएगा और संबंधित बीएलओ से जवाब मांगा जाएगा जिससे मतदाता तक नोटिस पहुंच सके और मैपिंग कराकर मतदाता का नाम सूची में शामिल किया जा सके।